प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के वडनगर में मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया
पीएम मोदी ने इंटेंसीफाय्ड मिशन इंद्रधनुषकी शुरूआत की, टीकाकरण पर दिया जोर
स्टंट की कीमतों में कटौती की गई, स्वास्थ्य देखभाल गरीबों के लिए सस्ती हो इसका हम लगातार प्रयास कर रहे हैं: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पदभार संभालने के बाद पहली बार आज अपने गृहनगर वडनगर का दौरा किया।

प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए शहर के निवासी सड़कों पर उमड़ पड़े। प्रधानमंत्री ने हटकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। वह कुछ समय के लिए उस स्कूल में भी रुके जहां प्रधानमंत्री बचपन में पढ़ा करते थे।

प्रधानमंत्री ने वडनगर में जीएमआईआरएस मेडिकल कॉलेज का भी दौरा किया और इसकी लोकार्पण पट्टिका का अनावरण किया। उन्होंने कॉलेज के छात्रों से भी संक्षिप्त बातचीत की।

इसके बाद एक जनसभा में प्रधानमंत्री ने पूर्ण प्रतिरक्षण के लक्ष्य की दिशा में तेज प्रगति करने के लिए सघन मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत की। इससे शहरी क्षेत्रों और कम प्रतिरक्षण कवरेज वाले अन्य इलाकों में ज्यादा ध्यान दिया जा सकेगा। प्रधानमंत्री ने आईएमटेको की शुरुआत के अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को ई-टैबलेट भी वितरित किए। आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन सुधारने के लिए यह एक अभिनव मोबाइल फोन एप्लीकेशन है। इसके अलावा उन्होंने कुछ अन्य विकास कार्यों की भी शुरुआत की।

 

इस बीच, एक उत्साही जमसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने गृहनगर लौटकर आना और इतना गर्मजोशी भरा स्वागत होना खास है। प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं आज जो कुछ भी हूं, उन मूल्यों के कारण हूं जो मैंने वडनगर में आप सबके बीच इस मिट्टी में सीखे।'

प्रधानमंत्री ने वडनगर के लोगों से कहा, 'मैं आपकी दुआओं के साथ वापस जाऊंगा और आप सभी को भरोसा दिलाता हूं कि मैं देश के लिए और कठिन परिश्रम करूंगा।'

प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि उन्हें स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं विशेषकर सघन मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत करने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री ने इस बात का भी जिक्र किया कि कैसे सरकार स्टेंट की कीमतें नीचे लाई और कहा, सरकार गरीबों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सस्ता बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

मेडिकल कॉलेज के छात्रों के साथ अपने संवाद का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, एक समाज के तौर पर हमें ज्यादा से ज्यादा डॉक्टर चाहिए, जो लोगों की सेवा कर सकें।

 

 

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data

Media Coverage

Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
August 31, 2026
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया। श्री मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्री मोदी ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मृत्यु से अत्यंत दुखी हूँ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi