प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय के भवन का उद्घाटन किया 
प्रधानमंत्री मोदी ने लखनऊ में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए 
भारत के युवाओं का नई टेक्नोलॉजी के साथ जुड़ा रहना महत्त्वपूर्ण: पीएम मोदी 
किसी भी देश के विकास के लिए बिजली और ऊर्जा महत्त्वपूर्ण: प्रधानमंत्री मोदी 
जीएसटी हमारे लोकतंत्र की ताकत को दर्शाता है। इसके लागू होने का श्रेय 125 भारतीयों को जाता है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज लखनऊ में डा. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय के एक भवन का उद्घाटन किया, 400 किलोवाट की लखनऊ/कानपुर डी/सी ट्रांसमिशन लाइन राष्ट्र को समर्पित की और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभकर्ताओं को स्वीकृति पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर श्री मोदी ने भारत के युवाओं को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ने पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा, 'हमारे युवा स्टार्ट अप और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नवाचार (इनोवेशन), विशेषकर स्वास्थ्य की देखभाल करने वाले उपकरणों के बारे में सोच सकते हैं।'

प्रधानमंत्री ने सभी जिलों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यूपी सरकार को बधाई दी। उन्होंने कहा, 'एक राष्ट्र की विकास यात्रा में बिजली एवं ऊर्जा अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। आज भारत में सौर ऊर्जा लोकप्रियता हासिल कर रही है।'

प्रधानमंत्री ने 1 जुलाई से लागू होने वाले वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के बारे में भी विस्तार से बात की और कहा कि यह लोकतंत्र की मजबूती को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा, 'जीएसटी को लागू करने का श्रेय भारत की 125 करोड़ जनता को जाता है।'

 

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PSBs post record ₹1.98 trillion net profit in FY26 amid robust growth

Media Coverage

PSBs post record ₹1.98 trillion net profit in FY26 amid robust growth
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने शक्ति और क्षमता के सामंजस्य पर बल देने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
May 13, 2026
प्रधानमंत्री ने 1998 के परमाणु परीक्षणों को हमारे राष्ट्र के संकल्प का निर्णायक क्षण बताया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज मई 1998 में पोखरण में भारत द्वारा किए गए ऐतिहासिक परमाणु परीक्षणों को याद करते हुए उन्हें हमारे राष्ट्र के संकल्प का निर्णायक क्षण बताया। श्री मोदी ने कहा, “11 मई के परीक्षणों के बाद, पूरी दुनिया ने भारत पर दबाव बनाया, लेकिन हमने यह सिद्ध कर दिया कि कोई भी शक्ति भारत को झुका नहीं सकती।”

प्रधानमंत्री ने संस्कृत का एक श्लोक साझा किया-

“एवं परस्परापेक्षा शक्तिशक्तिमतोः स्थिता ।

न शिवेन विना शक्तिर्न शक्त्या विना शिवः।।”

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पोस्‍ट पर लिखा;

“1998 में इसी दिन भारत ने जो परमाणु परीक्षण किए थे, उनसे दुनिया को पता चला कि हमारे देश की इच्छाशक्ति कितनी अटल है! 11 मई के टेस्ट के बाद पूरी दुनिया का दबाव भारत पर था, लेकिन हमने दिखाया कि कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती।

एवं परस्परापेक्षा शक्तिशक्तिमतोः स्थिता ।

न शिवेन विना शक्तिर्न शक्त्या विना शिवः।।”