रांची में प्रधानमंत्री

Published By : Admin | August 21, 2014 | 21:25 IST
"If India has to develop, no part of the country can remain underdeveloped. Growth has to be balanced across north, south, east and west."
"Launches National Digital Literacy Mission"
"Dedicates to the Nation, IOC Oil Terminal at Jasidih
"Initiates Commencement of work on 3x660 MW North Karanpura Super Thermal Power Project"
"Lays Foundation Stones for National Institute of Electronics and Information Technology Centre

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज जोर देकर कहा कि अगर भारत को एक विकसित राष्ट्र के रुप में उभरना है तो देश का कोई हिस्सा कमजोर और अर्द्ध-विकसित नहीं बना रह सकता। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वी भारत अर्द्ध-विकसित बना हुआ है। उन्होंने कहा कि विकास को उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम चारों दिशाओं में संतुलित होना चाहिए, जिससे कि पूरे देश के आम लोग समान रूप से विकास के फल का आनंद उठा सकें।

प्रधानमंत्री, रांची में राष्ट्रीय डिजिटल साक्षरता मिशन का शुभारंभ करने के बाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

684-ranchi-2

प्रधानमंत्री ने जसीडीह में आईओसी ऑयल टर्मिनल और 765 केवी रांची-धर्मजयगढ़-सिपत अंतर-क्षेत्रीय पारेषण लाइन को भी राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि जल्द ही जगदीशपुर-फूलपुर-हल्दिया गैस पाइपलाइन पर काम शुरू हो जाएगा। यह पूर्वी भारत के लिए ऊर्जा का एक बड़ा स्रोत बन जाएगा।

प्रधानमंत्री ने उत्तर कर्णपुरा सुपर थर्मल पावर संयंत्र पर भी काम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह बिजली संयंत्र झारखंड से अंधकार मिटा देगा।

प्रधानमंत्री ने दो सूचना प्रौद्योगिकी संबंधित परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि झारखंड के पास विकास की असीम संभावना है और वह विकास के जरिए झारखंड के लोगों के प्रेम और स्नेह का ऋण अदा करेंगे।

l2014082155930 _ 684

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि अगर भारत को अगर विकसित राष्ट्र बनना है तो इसके राज्यों को भी विकसित होना होगा। उन्होंने खनिज पदार्थों पर रॉयलटी दरों को बढ़ाने के कल के मंत्रिमंडल के फैसले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला झारखंड को बहुत ज्यादा लाभान्वित करेगा।

684_ranchi_1इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल श्री सैयद अहमद, झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, केन्द्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी और कानून एवं न्याय मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद, बिजली, कोयला और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पीयूष गोयल और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र प्रधान उपस्थित थे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's Cheetah population crosses 50 after new cubs born at Kuno

Media Coverage

India's Cheetah population crosses 50 after new cubs born at Kuno
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पावन पृथ्‍वी को राष्ट्र की शक्ति के स्रोत के रूप में वर्णित करने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया
March 10, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने संस्कृत में रचित सुभाषितम् को साझा किया, जिसमें पावन पृथ्‍वी को राष्ट्र की शक्ति के स्रोत के रूप में वर्णित किया गया है।

“यार्णवेऽधि सलिलमग्र आसीद्यां मायाभिरन्वचरन्मनीषिणः।

यस्या हृदयं परमे व्योमन्त्सत्येनावृतममृतं पृथिव्याः।

सा नो भूमिस्त्विषिं बलं राष्ट्रे दधातूत्तमे॥”

सुभाषितम् का अर्थ है कि पृथ्वी, जो महासागरों के रूप में जल से परिपूर्ण है और बाहरी रूप से जल से घिरी है, जिसे विद्वानों ने अपने ज्ञान से जाना है और जिसका हृदय विशाल आकाश में शाश्वत सत्य से ओत-प्रोत है - वह पृथ्वी एक महान राष्ट्र के रूप में हमारी ऊर्जा और शक्ति को बनाए रखे।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर अपनी पोस्‍ट में लिखा;

“यार्णवेऽधि सलिलमग्र आसीद्यां मायाभिरन्वचरन्मनीषिणः।

यस्या हृदयं परमे व्योमन्त्सत्येनावृतममृतं पृथिव्याः।

सा नो भूमिस्त्विषिं बलं राष्ट्रे दधातूत्तमे॥”