प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती की आधारशिला रखी
केन्द्र सरकार आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम में राज्य के लिए किए गए सभी वादों को पूरा करेगी: प्रधानमंत्री
शहरीकरण को एक चुनौती के रूप में नहीं बल्कि एक अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी
अमरावती देश भर के शहरों के लिए एक मॉडल बनेगा: प्रधानमंत्री मोदी
आंध्र प्रदेश ‘स्टार्ट-अप’ के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में उभर सकता है: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने तिरुपति हवाई अड्डे पर गरुड़ टर्मिनल का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री ने तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स केंद्र की आधारशिला रखी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुपति में तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लिया। इस समारोह के अवसर पर उन्होंने एक पट्टिका का अऩावरण किया। इस मौके पर उन्होंने आंध्रप्रदेश को किए गए केंद्र सरकार के सभी वादे पूरे करने का वचन दिया।

प्रधानमंत्री ने शिलान्यास समारोह में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चंद्रबाबू नायडू की तारीफ की। उन्होंने कहा कि श्री नायडू जिस उत्साह से आंध्र प्रदेश की नई राजधानी के निर्माण का अपने हाथ में लिया है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने दुनिया भर में शहरीकरण के बेहतरीन तौर-तरीकों को इसमें शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं जो प्रंशसनीय है। उन्होंने कहा कि शहरीकरण को एक मौके की तरह देखा जाना चाहिए न कि चुनौती की तरह। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमरावती देश के सभी शहरों के लिए एक आदर्श पेश करेगा।

प्रधानमंत्री ने इस बात की खुशी जताई कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री के चंद्रशेखर राव को इस अवसर पर खास तौर पर आमंत्रित किया गया। उन्होंने कहा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों की आत्मा तेलुगु है।

उन्होंने उम्मीद जताई की दोनों राज्य तेजी से प्रगति करेंगे।

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश और केंद्र की ओर से मिल कर राज्य में मानव संसाधन विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की तारीफ की। उऩ्होंने उम्मीद व्यक्त की आंध्र प्रदेश स्टार्ट-अप क्षेत्र में अग्रणी बन कर उभरेगा।

वहां मौजूद लोगों से उन्होंने कहा कि मेरे पास भी आपकी तरह मिट्टी और पानी है। उन्होंने कहा, मैं नई राजधानी के लिए यमुना नदी का पानी और संसद भवन परिसर की मिट्टी लाया हूं। यह एक तरह से राष्ट्रीय राजधानी के अमरावती की ओर जाने का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने तिरुपति हवाईअड्डे पर गरुड़ टर्मिनल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा केंद्र सरकार बेहतर बुनियादी संरचना के जरिये पयर्टन सेक्टर को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री ने तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स हब की आधारशिला रखी।

श्री नरेंद्र मोदी ने तिरुपति के तिरुमला मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि भगवान बालाजी देश के आम आदमी को खुशहाली और समृद्धि का आशीर्वाद दें।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian public relations industry pegged to reach ₹4,500 cr by 2030: Report

Media Coverage

Indian public relations industry pegged to reach ₹4,500 cr by 2030: Report
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम
July 03, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज से शुरू हुई पावन-पुनीत श्री अमरनाथ यात्रा के अवसर पर भगवान शिव के सभी भक्तों को शुभकामनाएं देते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया:

“वाग्बुद्धिचित्तकरणैश्च तपोभिरुग्रैः
शक्यं समाकलयितुं न यदीयरूपम्।

तं भक्तिभावसुलभं शरणं नतानां
नित्यं भजाम्यऽमरनाथमहं दयालुम्॥"

इसका अर्थ है, "जिनके स्वरूप को वाणी, बुद्धि, चित और इंद्रियों के द्वारा यहां तक कि कठोर तपस्याओं से भी नहीं जाना जा सकता और जो भक्ति भाव से सहज प्राप्त हो जाते हैं और नतमस्तक भक्तों के आश्रय हैं, उन दयालु भगवान अमरनाथ की मैं नित्य आराधना करता हूं।“

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

समस्त शिवभक्तों को पावन-पुनीत श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं! बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन की यह यात्रा आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

जय बाबा बर्फानी!

वाग्बुद्धिचित्तकरणैश्च तपोभिरुग्रैः
शक्यं समाकलयितुं न यदीयरूपम्।

तं भक्तिभावसुलभं शरणं नतानां
नित्यं भजाम्यऽमरनाथमहं दयालुम्॥