"PM: India must establish global benchmarks in governance"
"PM: My priorities are growth and jobs
"शासन में अंतरराष्ट्रीय मानक स्थापित करना चाहता है भारत: प्रधानमंत्री"
"विकास और नौकरियां मेरी प्राथमिकता: प्रधानमंत्री"

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि उनकी प्राथमिकता शासन, पारदर्शिता व कर निर्धारण जैसे क्षेत्रों में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक स्थापित करना है। उन्होंने ब्लैकरॉक इंडिया निवेशक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता विकास और रोजगार है। प्रधानमंत्री ने कहा, कि अब भारत में दुनिया की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में हमें भी अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी होगी। 

innr_blockrck_03022015
प्रधानमंत्री ने सम्मेलन में शिरकत करने आए निवेशकों से कहा कि बुनियादी ढांचे का विकास रोजगार सृजन के लिए सर्वोत्तम विकल्पों में से एक है। उन्होंने कहा कि भारत को अपने बुनियादी ढांचे के विस्तार और उन्नयन, दोनों की जरूरत है। उन्होंने कहबा कि अर्थव्यवस्था के लिए रेलवे विकास का इंजन बन सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2022 तक सभी को सस्ते घर उपलब्ध कराने के लक्ष्य से अर्थव्यवस्था के विकास को काफी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जिससे ना सिर्फ भारत की जरूरत पूरी होंगी, बल्कि वैश्विक जरूरतें भी पूरी होंगी। शिक्षा पद्धति के संबंध में उन्होंने कहा कि जो विश्व में सर्वश्रेष्ठ है, उसे भारत में भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि भारत में एक कौशल विकास कार्यक्रम हो। यह कार्यक्रम रोजगार प्रदाताओं और रोजगार की तलाश कर रहे लोगों पर केंद्रित होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह एक ऐसी नीति में विश्वास करते हैं जिससे विकास हो।

innr_blockrck_2_03022015
भारत निवेशक शिखर सम्मेलन में 21 प्रमुख वैश्विक निवेशकों ने हिस्सा लिया। संस्थागत निवेशकों की सूची में संपत्ति प्रबंधक, इंशोरर्स, पेंशन फंड और आधिकारिक संस्थान शामिल हैं।

innr_blockrck_3_03022015
प्रधानमंत्री ने ब्लैकरॉक के सीईओ व चेयरमैन श्री लॉरेंस फिंक और वित्त मंत्रालय को भारत निवेशक शिखर सम्मेलन आयोजित करने के लिए बधाई दी। रात्रिभोज के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री अरुण जेटली, श्री नितिन गडकरी, श्री सुरेश प्रभु, श्री धर्मेन्द्र प्रधान, श्री पीयूष गोयल और श्री जयंत सिन्हा भी मौजूद थे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Led by iPhones, ‘Made in India’ smartphone exports grow 28% y-o-y in CY25: Counterpoint

Media Coverage

Led by iPhones, ‘Made in India’ smartphone exports grow 28% y-o-y in CY25: Counterpoint
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 24 अप्रैल 2026
April 24, 2026

Made in India, Built for 2047: PM Modi’s Reforms Turning Rural Hope into National Strength