प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के अलग-अलग हिस्सों में मनाये जा रहे विभिन्न त्योहारों बैसाखी, वैशखादी, मसादी, बोहाग बिहु, पोएला बोएशाख विशु, महा विशुबा संक्रांति और पुथांदु के उल्लास भरे अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई है कि इन त्योहारों से मानव जाति के लिए सुख और समृद्धि का सूत्रपात होगा।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आगामी वर्ष लोगों, विशेष रूप से युवाओं की आकांक्षाओं को नया विस्तार दे और सभी के बीच सद्भाव एवं खुशी का प्रसार करे।’
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इसरो की एक और शानदार उपलब्धि की सराहना की और इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ईओएस-05 ले जा रहे जीएसएलवी-एफ17, जो जियोसिंक्रोनस कक्षा से भारत का पहला इमेजिंग सैटेलाइट है, का सफल प्रक्षेपण भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र की उत्कृष्टता, नवाचार और बढ़ती क्षमताओं को प्रतिबिंबित करता है।
श्री मोदी ने आगे कहा कि इसरो और भारतीय उद्योग के बीच बढ़ती साझेदारी अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ताकत और विस्तार दे रही है, जिससे पूरे अंतरिक्ष इकोसिस्टम में भारत की क्षमताएं बढ़ रही हैं।
एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा:
"इसरो की एक और शानदार उपलब्धि और हमारे देश के लिए गर्व का क्षण।
ईओएस-05 ले जा रहे जीएसएलवी-एफ17, जो जियोसिंक्रोनस कक्षा से भारत का पहला इमेजिंग सैटेलाइट है, का सफल प्रक्षेपण भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र की उत्कृष्टता, नवाचार और बढ़ती क्षमताओं को प्रतिबिंबित करता है।
इसरो और भारतीय उद्योग के बीच बढ़ती साझेदारी हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ताकत और विस्तार दे रही है, जिससे पूरे अंतरिक्ष इकोसिस्टम में भारत की क्षमताएं बढ़ रही हैं।"
Yet another outstanding achievement by ISRO and a proud moment for our nation.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 4, 2026
The successful launch of GSLV-F17 carrying EOS-05, India’s first-ever imaging satellite from Geosynchronous orbit is a reflection of the excellence, innovation and growing capabilities that define… https://t.co/fXzwnSmwAF


