प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रीय दिवस पर वहां के लोगों को शुभकामनाएं दीं
दोनों देशों के बीच काफ़ी मजबूत संबंध हैं। हम साथ मिलकर इस दुनिया को एक बेहतर जगह बना सकते हैं: प्रधानमंत्री
भारत और चीन का विकास एशियाई सदी के हमारे सपने को साकार करने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है: प्रधानमंत्री मोदी
मुझे विश्वास है कि आने वाले वर्षों में भारत और चीन के बीच संबंध और मजबूत होंगे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के राष्ट्रीय दिवस के मौके पर वहां के लोगों को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है, ‘‘मैं चीन के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।‘’

प्रधानमंत्री श्री मोदी का संदेश

चीन के प्रिय भाइयों और बहनों,

राष्‍ट्रीय दिवस पर आप सभी को बधाई

भारत और चीन के बीच वर्षों से मजबूत संबंध हैं। दोनों देश मिल कर इस दुनिया को और बेहतर बना सकते हैं।

भारत और चीन के विकास में एशियाई सदी का सपना पूरा करने के जबरदस्त अवसर हैं।

राष्ट्रपति शी के सितंबर 2014 के भारत दौरे और मेरे मई 2015 के चीन दौरे ने भारत-चीन के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका अदा की है। राष्ट्रपति शी और प्रधानमंत्री ली के साथ बातचीत की यादें अब भी मेरे जेहन में ताजा हैं।

मैं पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आप लोगों के सक्रिय उत्साह और भागीदारी के लिए आपको बधाई देता हूं।

मुझे पूरा विश्वास है आने वाले दिनों में हमारे संबंध और मजबूत होंगे। हमारी यही कामना है मानवता को समृद्द करने और लोगों के विकास के लिए दोनों देश आगे भी मिलकर काम करते रहें।

आपका

नरेंद्र मोदी

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India records highest surge in QS Subject Rankings 2026

Media Coverage

India records highest surge in QS Subject Rankings 2026
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने राम नवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
March 26, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने राम नवमी के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कहा कि त्याग, तपस्या और संयम से परिपूर्ण मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जीवन लोगों को हर परिस्थिति का सामना पूरे सामर्थ्य से और दृढ़ संकल्प के साथ करने के लिए प्रेरित करता रहता है।

प्रधानमंत्री ने भगवान राम के आदर्शों की शाश्वत प्रासंगिकता पर जोर देते हुए कहा कि ये मूल्य न केवल भारत के लोगों के लिए बल्कि आने वाले समय में पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक शक्ति बने रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्‍ट किया

“देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं। त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है। उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे। मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो।”