प्रधानमंत्री मोदी ने पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुनिया भर के लोगों को शुभकामनाएं दीं 
आइए योग को अपने दैनिक जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बनाने की प्रतिज्ञा करें: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विश्व के लोगों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा ''पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विश्व के लोगों को बधाई। आज हम योग को अपने नियमित जीवन का अभिन्न अंग बनाने का वादा करें। दुनिया के कुछ हिस्सों में कई लोगों ने योगाभ्यास कर सूरज की पहली किरण का स्वागत किया है। यह विश्व भर में जारी रहेगा।''

 

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
After India AI Impact Summit, firms turn talk into business globally

Media Coverage

After India AI Impact Summit, firms turn talk into business globally
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने स्वास्थ्य और व्यायाम के महत्व का उल्‍लेख करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
March 16, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि अच्‍छा स्वास्‍थ्‍य ही जीवन का सबसे बड़ा धन है और इसे बनाए रखने में व्यायाम की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी देशवासियों के स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की है।

प्रधानमंत्री ने संस्कृत में एक सुभाषितम साझा किया।

“व्यायामाल्लभते स्वास्थ्यं दीर्घायुष्यं बलं सुखम्। आरोग्यं परमं भाग्यं स्वास्थ्यं सर्वार्थसाधनम्॥”

सुभाषितम् में कहा गया है कि व्यायाम से उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, शक्ति और सुख प्राप्त होता है। उत्तम स्वास्थ्य सबसे बड़ा वरदान है। स्वास्थ्य ही सब कुछ का आधार है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्‍स’ पर एक पोस्‍ट में लिखा;

“अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति है, जिसमें व्यायाम की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। मैं सभी देशवासियों के स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करता हूं।

व्यायामाल्लभते स्वास्थ्यं दीर्घायुष्यं बलं सुखम्।

आरोग्यं परमं भाग्यं स्वास्थ्यं सर्वार्थसाधनम्॥”