प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने उनके जन्मदिन को ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने कहा- “श्रद्धेय अटलजी को उनके जन्म दिवस के अवसर पर ढ़ेरों शुभकामनाएं। उनके जन्मदिन को ‘सुशासन दिवस’ के तौर पर मनाने और इस कार्य के लिए अपने आपको को समर्पित करने का संकल्प अटलजी के प्रति सबसे बड़ा सम्मान है। भविष्य के लिए विकास और सुशासन ही एकमात्र मार्ग है। हम सब मिलकर लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालें और विकसित भारत का निर्माण करें।”
श्रद्धेय अटल जी को उनके जन्मदिवस के शुभ अवसर पर ढ़ेरों शुभकामनायें। Warm birthday wishes to our one & only Atal ji. https://t.co/T8rC1Aps0q— Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2014
There is no bigger tribute to Atal ji than celebrating his birthday as 'Good Governance Day' & pledging to devote ourselves to this cause.— Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2014
Development & good governance are the only ways ahead. Together, let us make a positive impact in people's lives & create a developed India.— Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2014
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी से भेंट कर उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं और उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किये जाने पर बधाई दी।
Going to Atal ji's residence to convey my greetings to him.— Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2014


