प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर के लोगों को नववर्ष पर मनाए जाने वाले विभिन्न त्यौहारों की बधाई दी
देश भर के लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि यह नया वर्ष सभी के जीवन में खुशी और समृद्धि लाए: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने सिंधी लोगों को चैती चंद की शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के लोगों को गुड़ी पर्व की शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को उगादि एवं नवरेह की शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर के लोगों को साजिबू चिरौबा की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर के लोगों को नववर्ष पर मनाए जाने वाले विभिन्न त्यौहारों की बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “नववर्ष मना रहे देश भर के लोगों को शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि यह नया वर्ष खुशी और समृद्धि लाए।

मेरे सभी सिंधी मित्रों को चेटीचंड के पावन अवसर पर शुभकामनाएं। हम भगवान झूलेलाल को नमन करते हैं और उनके आशीर्वाद की कामना करते हैं।

महाराष्ट्र में सभी मित्रों को गुड़ी पड़वा की बधाई। खुशहाली और सफलता से भरे अभूतपूर्व वर्ष की प्रार्थना करता हूं।

उगादि के विशेष अवसर पर सभी को शुभकामनाएं। मुझे आशा है कि नववर्ष हमारे समाज में शांति और समृद्धि लाएगा।

नागरिकों को नवरेह की शुभकामनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि आने वाला वर्ष हमारे जीवन में खुशहाली और सद्भावना बढ़ाए।

मणिपुर के शानदार लोगों को साजिबू चिरौबा की बधाईयां। मैं कामना करता हूं कि नववर्ष आपकी आकांक्षाओं को पूरा करे।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Moody’s projects stable outlook for India's banking sector, NPAs to remain low

Media Coverage

Moody’s projects stable outlook for India's banking sector, NPAs to remain low
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से टेलीफोन पर बातचीत की
February 09, 2026
दोनों नेताओं ने सितंबर 2025 में वाराणसी में अपनी पिछली मुलाकात के बाद से द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की
उन्होंने भारत-मॉरीशस समृद्ध रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी साझी प्रतिबद्धता दोहराई
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मॉरीशस की विकास प्राथमिकताओं के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया
दोनों नेता हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि वह अगले सप्ताह एआई इम्पैक्ट समिट के लिए दिल्ली में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मॉरीशस गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से टेलीफोन पर बातचीत की।

दोनों नेताओं ने सितंबर 2025 में वाराणसी में अपनी पिछली मुलाकात के बाद से व्यापक द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की, जिसमें विकास साझेदारी, क्षमता निर्माण और जन-केंद्रित संबंधों को और मजबूत करने पर ज़ोर दिया गया।

उन्होंने दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए भारत और मॉरीशस के बीच समृद्ध रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी साझी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विजन महासागर, भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और ग्लोबल साउथ के प्रति साझी प्रतिबद्धता के अनुरूप मॉरीशस की विकास प्राथमिकताओं के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया।

दोनों नेताओं ने हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और स्थिरता के साझा उद्देश्यों को हासिल करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि वह अगले सप्ताह एआई इम्पैक्ट समिट के लिए दिल्ली में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।