Published By : Admin |
September 2, 2015 | 12:28 IST
Share
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम के राष्ट्रीय दिवस पर वहां के लोगों को शुभकामनाएं दीं
हमारी सरकार वियतनाम के साथ हमारे मजबूत संबंधों को अत्यंत महत्व देती है: मोदी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वियतनाम के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस के अवसर शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा है, ''वियतनाम के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देता हूं। हमारी सरकार वियतनाम के साथ मजबूत संबंधों को बहुत अहमियत देती है।''
My best wishes to the people of Vietnam on their National Day. Our Government attaches great importance to strong ties with Vietnam.
राष्ट्रपति श्री पुतिन को रूसी भाषा में गीता की एक प्रति भेंट की
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन का भारत में स्वागत किया है।
श्री मोदी ने कहा, "आज शाम और कल हमारी परस्पर बातचीत को लेकर उत्सुक हूं। भारत-रूस मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है, जिससे हमारे लोगों को अत्यधिक लाभ हुआ है।"
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति श्री पुतिन को रूसी भाषा में गीता की एक प्रति भी भेंट की। श्री मोदी ने कहा कि गीता के उपदेश विश्व भर के लाखों लोगों को प्रेरणा देते हैं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
"अपने मित्र, राष्ट्रपति श्री पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। आज शाम और कल हमारी परस्पर बातचीत को लेकर उत्सुक हूं। भारत-रूस मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है जिससे हमारे लोगों को अत्यधिक लाभ हुआ है।"
@KremlinRussia_E
Delighted to welcome my friend, President Putin to India. Looking forward to our interactions later this evening and tomorrow. India-Russia friendship is a time tested one that has greatly benefitted our people.@KremlinRussia_Epic.twitter.com/L7IORzRfV9
"Я рад приветствовать в Дели своего друга - Президента Путина. С нетерпением жду наших встреч сегодня вечером и завтра. Дружба между Индией и Россией проверена временем; она принесла огромную пользу нашим народам."
Я рад приветствовать в Дели своего друга - Президента Путина. С нетерпением жду наших встреч сегодня вечером и завтра. Дружба между Индией и Россией проверена временем; она принесла огромную пользу нашим народам.@KremlinRussia_Epic.twitter.com/yqmhCbZBde