प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश में दो ट्रेनों के पटरी से उतरने की घटना पर चिंता व्यक्त की
प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश में हुई रेल दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की

प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्‍यप्रदेश में हरदा के निकट, कामायनी एक्‍सप्रेस और जनता एक्‍सप्रेस के पटरी से उतर जाने की दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्‍यक्‍त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में हुई ये दो रेल दुर्घटनाएं बहुत तकलीफदेह हैं। जानमाल की भारी हानि से मुझे बहुत दुख हुआ है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्‍यक्‍त करता हूं।

मैं घायलों के शीघ्र स्‍वास्‍थ्‍य लाभ की कामना करता हूं। प्राधिकारी हरसंभव सहायता कर रहे हैं। स्थिति पर बहुत नजदीकी नजर रखी जा रही है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's Cheetah population crosses 50 after new cubs born at Kuno

Media Coverage

India's Cheetah population crosses 50 after new cubs born at Kuno
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पावन पृथ्‍वी को राष्ट्र की शक्ति के स्रोत के रूप में वर्णित करने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया
March 10, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने संस्कृत में रचित सुभाषितम् को साझा किया, जिसमें पावन पृथ्‍वी को राष्ट्र की शक्ति के स्रोत के रूप में वर्णित किया गया है।

“यार्णवेऽधि सलिलमग्र आसीद्यां मायाभिरन्वचरन्मनीषिणः।

यस्या हृदयं परमे व्योमन्त्सत्येनावृतममृतं पृथिव्याः।

सा नो भूमिस्त्विषिं बलं राष्ट्रे दधातूत्तमे॥”

सुभाषितम् का अर्थ है कि पृथ्वी, जो महासागरों के रूप में जल से परिपूर्ण है और बाहरी रूप से जल से घिरी है, जिसे विद्वानों ने अपने ज्ञान से जाना है और जिसका हृदय विशाल आकाश में शाश्वत सत्य से ओत-प्रोत है - वह पृथ्वी एक महान राष्ट्र के रूप में हमारी ऊर्जा और शक्ति को बनाए रखे।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर अपनी पोस्‍ट में लिखा;

“यार्णवेऽधि सलिलमग्र आसीद्यां मायाभिरन्वचरन्मनीषिणः।

यस्या हृदयं परमे व्योमन्त्सत्येनावृतममृतं पृथिव्याः।

सा नो भूमिस्त्विषिं बलं राष्ट्रे दधातूत्तमे॥”