भारतीय राजस्व सेवा के 167 प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
प्रधानमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से भारत की जनता का भरोसा जीतने का आह्वान किया
अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जनता के लिए शुरू की गई सरकार की सभी पहल का लाभ प्राथमिकता के आधार पर जनता तक पहुंचे: पीएम मोदी

भारतीय राजस्व सेवा के 167 प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

भारतीय राजस्व सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री ने उनसे भारत की जनता का भरोसा जीतने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसा वे अपने कार्यों के द्वारा कर सकते हैं। श्री मोदी ने कहा कि देश के अधिकतर लोग कानून का पालन करते हैं और वे देशहित में कानूनों के पालन की इच्छा भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से टैक्स चुकाने वालों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि, सरकार की राजस्व नीति पर अधिकारीगण अमल करते हुए अपने कर्तव्यों का ही निर्वहन करते हैं।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सरकार की सभी जनोन्मुखी पहलों का लाभ प्राथमिकता के आधार पर जनता तक पहुंचे। 

युवा प्रशिक्षु अधिकारियों के सवालों का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को महसूस करना चाहिए कि इस देश का हर नागरिक उनके परिवार का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी भावना रहेगी तो अधिकारीगण जोश और उत्साह के साथ अपना कार्य करेंगे तथा वे थकान से दूर रहेंगे।

45 मिनट के अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने अपने जीवन और अपने राजनैतिक अनुभवों के कई उदाहरणों को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि लोक सेवकों के लिए यह जरूरी है कि वे संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों के महत्व को समझें।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Over 52,000 Indians return safely from Gulf amid Iran war: MEA

Media Coverage

Over 52,000 Indians return safely from Gulf amid Iran war: MEA
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 10 मार्च 2026
March 10, 2026

Citizens Appreciate India’s Digital Leap and Green Triumphs Under the Leadership of PM Modi