"A golden chapter in the history of India’s maritime security: PM Narendra Modi"
"India will build a National War Memorial: PM Narendra Modi"
"PM witnessed a three-hour long breathtaking display of naval capabilities onboard Vikramaditya "
"“Hum kisiko naa aankh dikhaayenge, naa aankh jhukaayenge, duniya se aankh milaa ke baat karenge”: PM Narendra Modi"

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गोवा के समुद्र तट से अत्याधुनिक एअरक्राफ्ट वाहक आईएनएस विक्रमादित्य नौसेना को समर्पित किया और कहा कि भारत न तो किसी देश को धमकाएगा और न ही किसी की धमकी सहेगा - बल्कि सभी देशों के साथ एक सा व्यवहार करेगा। (‘‘हम किसी को न आँख दिखाएँगे, ना आँख झुकाएँगे, दुनिया से आँख मिला के बात करेंगे’’)

INS-Vikramaditya

प्रधानमंत्री ने थल, जल और वायु सेना के जवानों के समर्पण और वीरता की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश की तरक्‍की और नई ऊँचाइयाँ हासिल करने के लिए ‘‘सुरक्षित भारत’’ सबसे पहली आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज नौसेना ने भारत की समुद्री सुरक्षा के इतिहास में एक सुनहरा अध्याय लिखा है।

श्री नरेन्द्र मोदी ने नौसेना के सबसे बड़े और नवीनतम विमानवाहक युद्धपोत विक्रमादित्य की ऑनबोर्ड सामुद्रिक क्षमताओं के तीन घंटे तक चले अद्भुत प्रदर्शन को देखा - जिसमें रॉकेट फायरिंग डेमो, एअर पॉवर डेमो और नौसेना के जहाजों द्वारा स्टीम पास्ट शामिल था। उन्हें जहाज की क्षमताओं के बारे में संक्षेप में बताया गया। उससे पहले, आईएनएस हंसा नेवल बेस पर नेवल स्टाफ के चीफ एडमिरल आरके धोवन ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

आईएनएस विक्रमादित्य पर तैनात नौसैनिकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने पहली बार दिल्ली से बाहर कदम रखा है और सीधे विक्रमादित्य पर उनसे मिलने आए हैं।
INS-Vikramaditya2
श्री मोदी ने कहा कि आज के युग में सैन्य बलों की वरीयता के लिए कौशल और वीरता की तरह ही तकनीक भी महत्वपूर्ण है । उन्‍होंने कहा कि भारत सुरक्षा उपकरणों के निर्माण क्षेत्र में आत्म निर्भरता और स्वदेशीकरण की ओर बढ़ेगा। श्री मोदी ने कहा कि भारत निर्मित हथियार और उपकरण विश्‍वभर के छोटे देशों के लिए संरक्षकों की तरह काम करने चाहिए।

श्री मोदी ने कहा कि मजबूत राष्ट्र के लिए भारत के नेतृत्व की भावना भी सैन्य बलों की ही तरह महत्वपूर्ण है। उन्होंने घोषणा की कि मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की बलि देने वाले वीर शहीदों के साहस को सलाम करने के लिए सरकार ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक बनाने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ‘‘एक पद, एक पेन्शन स्कीम’’ लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।

नौसेना के ऐतिहासिक संदर्भ पर बात करते हुए, श्री मोदी ने कहा कि भारत के समुद्री व्यापारिक हितों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए, भारत में सबसे पहले महान राजा शिवाजी ने नौसेना का गठन किया। उन्होंने कहा कि समुद्रतट के हर खंड में नौसैनिक एनसीसी का नेटवर्क बनाना चाहिए।
V_aditya_Inner
प्रधानमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए सैनिकों से कहा कि आईएनएस विक्रमादित्य उनमें से प्रत्येक के अंदर सूर्य की तेजस्विता और जीत का विश्वास भर दे। (‘‘विक्रमादित्य, जिसके नाम के साथ सूर्य जैसी तेजस्विता जुड़ी है, आप सब के जीवन में भी सूर्य की प्रखरता आए और विजयी होने का विश्वास पैदा हो’’)

प्रधानमंत्री के साथ गोवा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर पारिकर,रक्षा राज्य मंत्री श्री राव इंद्रजीत सिंह और पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री येस्सो नाईक, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर.के. धवन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत दोवल उपस्थित थे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

Media Coverage

"AI Summit Turning Point For How World Will Use AI": PM Modi In Mann Ki Baat
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत 30 लाख घरों द्वारा रूफटॉप सोलर अपनाने की उपलब्धि की सराहना की
February 23, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश भर में 30 लाख घरों को रूफटॉप सोलर से सशक्त बनाने की सफलता की प्रशंसा की। उन्होंने इसे भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में एक सराहनीय उपलब्धि बताया।

प्रधानमंत्री ने रूफटॉप सोलर अपनाने वाले सभी लाभार्थियों को बधाई दी और रेखांकित किया कि यह पहल नागरिकों के बीच बचत, स्थिरता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रही है।

श्री मोदी ने इस बात पर बल दिया कि यह योजना ऊर्जा आत्मनिर्भर, पर्यावरण अनुकूल और भविष्य के लिए तैयार भारत के निर्माण की दिशा में सरकार के प्रयासों का एक अभिन्न अंग है।

केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी के एक पोस्ट का उत्तर देते हुए, प्रधानमंत्री ने पोस्ट किया;

“भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में एक सराहनीय उपलब्धि!

उन सभी को बहुत-बहुत बधाई जिन्होंने इस योजना का लाभ उठाया है और रूफटॉप सोलर को अपनाया है, जिससे बचत, सतत जीवनशैली और आत्मनिर्भरता को बल मिला है।

यह योजना ऊर्जा आत्मनिर्भर, पर्यावरण अनुकूल और भविष्य के लिए तैयार भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों का एक अभिन्न हिस्सा है।

#30LakhsPMSuryaGhar”