प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी
दुनिया को शांतिपूर्ण जगह बनाने के अपने लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध संयुक्त राष्ट्र ने मानवता की सेवा में 70 वर्ष पूरे किये: प्रधानमंत्री
संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न पहल में भारत सबसे आगे है: प्रधानमंत्री
संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों में भारत हरसंभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है: प्रधानमंत्री
गांधी जी द्वारा दिखाए गए आदर्श एवं मार्ग आज बेहद प्रासंगिक हैं। ये संयुक्त राष्ट्र के चार्टर और आदर्शों के अनुरूप हैं: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 24 अक्‍टूबर, 2015, संयुक्‍त राष्‍ट्र दिवस के अवसर पर आज जनता को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘’ सभी को संयुक्‍त राष्‍ट्र दिवस की बधाई। संयुक्‍त राष्‍ट्र ने विश्‍व को शांतिपूर्ण स्‍थल बनाने के अपने लक्ष्‍य के प्रति संकल्‍पबद्धता के साथ मानवता की सेवा करते हुए 70 वर्ष पूरे कर लिए हैं।

भारत, संयुक्‍त राष्‍ट्र द्वारा की गई विभिन्‍न पहलों में सबसे आगे रहा है और संयुक्‍त राष्‍ट्र को उसके प्रयासों में हरसम्‍भव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

संयुक्‍त राष्‍ट्र दिवस के अवसर पर रात को दुनिया भर की प्रतीकात्‍मक इमारतों पर नीली रोशनी की जाएगी। भारत में अहमदाबाद के साबरमती आश्रम को प्रकाशित किया जाएगा।

गांधीजी के आदर्श और उनके द्वारा दिखाया गया रास्‍ता आज बेहद प्रासांगिक हैं और संयुक्‍त राष्‍ट्र के चार्टर और संयुक्‍त राष्‍ट्र के आदर्शों के साथ मेल खाता है।‘’

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Teachers: The artists of education

Media Coverage

Teachers: The artists of education
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 7 सितंबर 2026
September 07, 2026

Vasudhaiva Kutumbakam in Action: Tech Hub, Border Villages, Global Leadership by PM Modi