प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में विभिन्न त्योहारों के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी
प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर के लोगों को मकर संक्रांति की बधाई दी
माघ बिहू के अवसर पर असम के लोगों को ढ़ेरों का शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री मोदी
जश्न मना रहे सभी लोगों को भोगी की बधाई। यह दिन हर किसी के जीवन में खुशियां लाए: प्रधानमंत्री मोदी
तमिलनाडु के लोगों को पोंगल की हार्दिक बधाई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
गुजरात के हमारे सभी मित्रों को उत्तरायण की शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर में विभिन्न त्यौहारों के अवसर पर नागरिकों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट्स कर कामना की कि ये त्यौहार सबके जीवन में आनन्‍द और प्रसन्‍नता लायें।

प्रधानमंत्री ने कहा "देश भर में कई त्यौहारों के अवसर पर देशवासियों को मेरी शुभकामनाएं। कामना करता हूं कि ये त्यौहार हमारे जीवन में खुशी और समृद्धि लाएं।

ઉતરાયણ પર્વની સૌ ગુજરાતી મિત્રોને શુભેચ્છાઓ ... गुजरात के सभी मित्रों को उत्तरायण के अवसर पर शुभकामनाएं।

माघ बिहू के मौके पर असम के लोगों को शुभकामनाएं। সমূহ অসমবাসীলৈ মাঘ বিহুৰ আন্তৰিক শুভকামনা জ্ঞাপন কৰিলো। जश्न मना रहे सभी लोगों को भोगी की बधाई। यह दिन सभी के जीवन में खुशियां लाएं। అందరికీ భోగి పర్వదిన శుభాకాంక్షలు।

तमिलनाडु के लोगों को पोंगल पर मेरी ओर से हार्दिक बधाई। தமிழ் நாட்டு மக்களுக்கு என் இதயம் கனிந்த பொங்கல் நல்வாழ்த்துகள்।

समस्त देशवासियों को मेरी ओर से मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Internet subscribers in India up 6.24% in March-26 quarter

Media Coverage

Internet subscribers in India up 6.24% in March-26 quarter
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को कतर के अमीर ने टेलीफोन कॉल किया
June 23, 2026
कतर के अमीर ने कतर में हुई एक दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री ने कतर के अमीर को धन्यवाद दिया और घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया
दोनों नेताओं ने अपने नागरिकों के कल्याण और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों में कतर के सकारात्मक योगदान के लिए सराहना व्यक्त की
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज कतर के अमीर, महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल-थानी का टेलीफोन कॉल आया।

कतर के अमीर ने 21 जून को कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में हुई दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त के लिए कतर के अमीर को धन्यवाद दिया और घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

दोनों नेताओं ने अपने नागरिकों के कल्याण और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और एक-दूसरे के प्रति अपना सहयोग और एकजुटता को फिर से व्यक्त किया।

पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा करते हुए, प्रधानमंत्री ने शांति प्रयासों में कतर के सकारात्मक योगदान की सराहना की और उम्मीद जताई कि इन प्रयासों से क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता आएगी।

दोनों नेताओं ने सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

दोनों नेताओं ने नियमित रूप से संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।