प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्री जोको विदोदो को इंडोनेशिया का दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, ‘हमारे नजदीकी समुद्री पड़ोसी देश इंडोनेशिया का दूसरी बार राष्‍ट्रपति बनने पर जोकोवी को बहुत-बहुत बधाई। मुझे विश्‍वास है कि उनके कुशल नेतृत्‍व में हमारी मैत्री और विस्‍तृत रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी।’

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India achieves 1 billion tonne coal production for 2nd consecutive year

Media Coverage

India achieves 1 billion tonne coal production for 2nd consecutive year
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
नवरात्रि के दौरान भक्ति की अपार शक्ति पर प्रधानमंत्री ने विचार व्यक्त किए
March 22, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर अपने विचार साझा किए और देवी माँ की भक्ति से प्राप्त होने वाली गहन ऊर्जा तथा शक्ति पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि माँ की भक्ति में अपार शक्ति निहित है और देवी माँ की आराधना से भक्तों के हृदय सकारात्मक ऊर्जा से भर जाते हैं। इस अवसर पर श्री मोदी ने देवी को समर्पित एक भक्ति स्तुति भी साझा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

"माता की भक्ति में विराट शक्ति है। देवी मां की वंदना से श्रद्धालुओं का मन सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है।"