मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि, उनके अनुकरणीय एवं शानदार कौशल ने भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया: प्रधानमंत्री
खेल हमें शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से सजग बनाते हुए हमारे व्यक्तित्व को निखारता है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी खिलाड़ियों और खेलों के प्रति उत्साह रखने वाले लोगों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने कहा, "राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर, मैं सभी खिलाड़ियों और खेल में उत्साह रखने वाले लोगों को बधाई देता हूं, जो बड़े ही जोश और जुनून के साथ खेल का अनुसरण करते हैं।

मैं अनुकरणीय मेजर ध्यानचंद को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिनका शानदार खेल कौशल भारतीय हॉकी के लिए अदभुत है। खेल का मतलब शारीरिक तंदुरुस्ती, मानसिक सतर्कता और व्यक्तित्व विकास होता है।

भारत को एक विशाल खेल प्रतिभा का आशीर्वाद मिला हुआ है। इनकी क्षमता को निखारने के लिए इण्‍डिया स्‍पोर्ट्स द्वारा एक पोर्टल की शुरुआत की गई थी।

नेशनल स्‍पोर्ट्स टैलेंट सर्च पोर्टल, युवाओं को उनके खेल की आकांक्षाओं को बढ़ाने और उसमें चमक लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और समर्थन देता है।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Rooftop solar cuts household electricity bills by average of 71%: CEEW

Media Coverage

Rooftop solar cuts household electricity bills by average of 71%: CEEW
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के लिए भेजें अपने विचार एवं सुझाव
June 05, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार 28 जून को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए आप भी अपने विचार एवं सुझाव साझा कर सकते हैं। पीएम मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों एवं सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे।

नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपने विचार एवं सुझाव साझा करें।