प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का तीन दिन का जापान दौरा शनिवार को संपन्न हो गया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और जापान के प्रधानमत्री शिंजो आबे के बीच कई महत्वपूर्ण करारों पर सहमति हुई। दोनों देशों ने असैन्य परमाणु ऊर्जा को लेकर ऐतिहासिक करार पर दस्तखत किए। इस करार से जापान भारत में परमाणु तकनीक का निर्यात कर सकेगा। श्री मोदी ने बताया कि परमाणु ऊर्जा के लिए परमाणु तकनीक के शांतिपूर्ण उपयोग की दिशा में ये एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रधानमंत्री ने आबे शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से कोबे शहर का भी दौरा किया। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेलवे में इसी ट्रेन की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। कोबे शहर में प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय को भी संबोधित किया।




