new_jan dhan _ 684 banner (1)

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना की सफल शुरुआत के लिए बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के उल्‍लेखनीय कार्य की सराहना की है। 

प्रधानमंत्री ने एक ई-मेल में लिखा है कि वह इस योजना को अब तक मिले अभूतपूर्व जन समर्थन से अभिभूत हैं। इस योजना की शुरुआत के पहले पांच सप्‍ताह में ही पांच करोड़ से ज्‍यादा बैंक खाते खोले जा चुके हैं, जबकि योजना के पहले वर्ष में 7.5 करोड़ खाते खोले जाने का लक्ष्‍य है।

श्री मोदी ने कहा, ‘यह सफलता आपके परिश्रम और प्रतिबद्धता की बदौलत मिली है। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि देश में एक भी नागरिक खाते के बिना नहीं रहना चाहिए। मेरा हमेशा से विश्‍वास रहा है कि हम अपनी अदम्‍य निष्‍ठा और परिश्रम से किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं। आपने उम्‍मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है।’ 

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हम जब यहां से आगे बढ़ेगें तो यह यात्रा कठिन हो जायेगी और लक्ष्‍यों को पाना भी मुश्किल होता जाएगा। उन अंतिम नागरिकों तक पहुंचना भी और ज्‍यादा कठिन हो जायेगा जिनका बैंक खाता नहीं है। हमें हर नागरिक तक पहुंचने के अपने प्रयासों को कमजोर नहीं पड़ने देना चाहिए।’ 

श्री मोदी ने कहा, ‘यह उचित समय है कि हम अपनी योजना में जरूरी मध्‍यावधि संशोधन कर लें। नए खाता धारकों में वित्‍तीय समझ पैदा करने के लिए अनेक प्रयास करने होंगे। नए खातों को प्रचलन और उचित उपयोग में रखना होगा। आधार नंबर को बैंक खातों से जोड़ना होगा। इन्‍टरनेट के माध्‍यम से अपने ग्राहक को जानने (ऑनलाइन-केवाईसी) जैसी सुविधाओं का उचित उपयोग करना होगा। बैंक शाखाओं और बैंक मित्रों को नियमित रूप से खाता धारकों तक पहुंचने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी।’ 

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आपके उत्‍साह और प्रतिबद्धता से मैं आश्‍वस्‍त हूं कि हम प्रधानमंत्री जन-धन योजना के निर्धारित लक्ष्‍यों को सफलतापूर्वक प्राप्‍त कर लेंगे।’

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s economy resilient despite West Asia headwinds

Media Coverage

India’s economy resilient despite West Asia headwinds
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
श्रीलंका के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से की फोन पर चर्चा
March 24, 2026
दोनों नेताओं ने वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर असर डालने वाली रुकावटों के बारे में चर्चा की
दोनों नेताओं ने समुद्री मार्गों को खुला और सुरक्षित बनाए रखने के महत्व को दोहराया
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय ऊर्जा सहयोग को मज़बूत बनाने और क्षेत्रीय सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य वाली विभिन्न पहलों की प्रगति की समीक्षा की
प्रधानमंत्री ने साझा चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को आज श्रीलंका के राष्ट्रपति श्री अनुरा कुमारा दिसानायका का फ़ोन आया।

दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के बदलते हालात के बारे में चर्चा की, जिसमें वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर असर डालने वाली रुकावटों पर विशेष जोर दिया गया।

दोनों नेताओं ने पूरी दुनिया के हित में समुद्री मार्गों को खुला और सुरक्षित बनाए रखने के महत्व को दोहराया।

दोनों नेताओं ने भारत-श्रीलंका ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने और क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य वाली विभिन्न पहलों की प्रगति की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री ने भारत की नेबरहुड फर्स्ट नीति और महासागर विज़न के अनुरूप साझा चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहरायी।

दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।