हिमाचल प्रदेश और पंजाब के आधिकारिक दौरे से लौटने पर, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज नेपाल के घटनाक्रम पर चर्चा करने के लिए सुरक्षा मामलों की मंत्रिमण्डलीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री ने नेपाल में हो रही हिंसा पर गहरा दुःख व्यक्त किया, जिसमें कई युवाओं की जान चली गई है। एक भावुक अपील में उन्होंने नेपाल के सभी नागरिकों से शांति और एकता के मूल्यों को बनाए रखने का आग्रह किया।

एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में श्री मोदी ने कहा:

“आज हिमाचल प्रदेश और पंजाब के दौरे से लौटने के बाद Cabinet Committee on Security की बैठक में नेपाल के घटनाक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। नेपाल में हुई हिंसा हृदयविदारक है। यह जानकर बहुत पीड़ा हुई कि इसमें अनेक युवाओं की जान गई है। नेपाल की स्थिरता, शांति और समृद्धि हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मैं नेपाल के अपने सभी भाई-बहनों से विनम्र अपील करता हूं कि वे शांति-व्यवस्था बनाए रखें।”

“आज दिनभरीको भ्रमणबाट फर्किएपछि सुरक्षा सम्बन्धी मन्त्रिपरिषद् समितिको बैठकमा नेपालको घटनाक्रमहरुको बारेमा विस्तृत छलफल भयो। नेपालमा भएको हिंसा हृदयविदारक छ। धेरै युवाहरुले आफ्नो ज्यान गुमाउनु परेकोमा मेरो मन अत्यन्तै विचलित छ। नेपालको स्थिरता, शान्ति र समृद्धि अत्यन्त महत्वपूर्ण छ। म नेपालका सबै मेरा दाजुभाइ तथा दिदीबहिनीहरुलाई शान्ति–व्यवस्था कायम राख्न विनम्रतापूर्वक अपील गर्दछु ।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
‘Modi Govt’s 12 years are transformational for industry’

Media Coverage

‘Modi Govt’s 12 years are transformational for industry’
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 12 जून 2026
June 12, 2026

Breaking Barriers, Building Bharat: PM Modi’s Historic Push for Gender Equality and Inclusive Growth