प्रधानमंत्री ने गुरेज घाटी में भारतीय सेना और बीएसएफ के जवानों के साथ दिवाली मनाई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर का गुरेज घाटी में नियंत्रण रेखा के समीप भारतीय सेना और बीएसएफ के जवानों के साथ दिवाली मनाई। वह लगभग दो घंटे तक वहां रहे। यह लगातार चौथी दिवाली है, जो प्रधानमंत्री ने सीमा पर तैनात जवानों के साथ मनाई है। 

प्रधानमंत्री ने जवानों को मिठाई बांटी और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।

जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी की तरह वह भी अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने की इच्छा रखते हैं। इसलिए वह सुरक्षा बलों के जवानों के बीच आ आते हैं, जिन्हें वह 'अपना परिवार' मानते हैं। 

उन्होंने कहा कि अपना सेवाकाल पूरा करने के बाद सशस्त्र बलों को छोड़ने वाले जवान उत्तम योग प्रशिक्षक बन सकते हैं। प्रधानमंत्री ने उस नए संकल्प के बारे में भी बताया जिसे प्रत्येक भारतीय नागरिक को आजादी की 75वीं वर्षगांठ यानी 2022 के लिए लेना चाहिए। 

उन्होंने जवानों को नई चीजें करने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि उनके नियमित कार्य एवं कर्तव्य आसान और सुरक्षित बन सके। उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि सेना दिवस, नौसेना दिवस एवं वायुसेना दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ नवाचारों को मान्यता दी जा रही है और उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार हरसंभव तरीके से सशस्त्र बलों के कल्याण और भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। इस संबंध में उन्होंने 'वन रैंक, वन पेंशन' के क्रियान्वयन का जिक्र किया, जो दशकों से लंबित पड़ा था। 

इस अवसर पर सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत और सेना के दूसरे वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। 


आगंतुक पुस्तिका में प्रधानमंत्री ने लिखाः 

“अपने प्रियजनों से दूर मातृभूमि की रक्षा करते, बलिदान की सर्वोच्च परंपराओं को प्रदर्शित करते, देश की सीमाओं पर तैनात सभी सैनिक बहादुरी और समर्पण की मिसाल हैं। 

मुझे दिवाली का त्यौहार आप सबके साथ मनाने का अवसर मिला है। उत्सव के इस अवसर पर सीमा पर बहादुर सैनिकों की मौजूदगी आशा का दीपक जलाती है और करोड़ों भारतीयों में नई ऊर्जा का संचार करती है। 

नए भारत के सपने को पूरा करने के लिए, यह हम सभी के लिए एक साथ काम करने का एक सुनहरा मौका है। सेना भी इसका एक हिस्सा है। 

आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं।” 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

Media Coverage

"AI Summit Turning Point For How World Will Use AI": PM Modi In Mann Ki Baat
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत 30 लाख घरों द्वारा रूफटॉप सोलर अपनाने की उपलब्धि की सराहना की
February 23, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश भर में 30 लाख घरों को रूफटॉप सोलर से सशक्त बनाने की सफलता की प्रशंसा की। उन्होंने इसे भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में एक सराहनीय उपलब्धि बताया।

प्रधानमंत्री ने रूफटॉप सोलर अपनाने वाले सभी लाभार्थियों को बधाई दी और रेखांकित किया कि यह पहल नागरिकों के बीच बचत, स्थिरता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रही है।

श्री मोदी ने इस बात पर बल दिया कि यह योजना ऊर्जा आत्मनिर्भर, पर्यावरण अनुकूल और भविष्य के लिए तैयार भारत के निर्माण की दिशा में सरकार के प्रयासों का एक अभिन्न अंग है।

केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी के एक पोस्ट का उत्तर देते हुए, प्रधानमंत्री ने पोस्ट किया;

“भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में एक सराहनीय उपलब्धि!

उन सभी को बहुत-बहुत बधाई जिन्होंने इस योजना का लाभ उठाया है और रूफटॉप सोलर को अपनाया है, जिससे बचत, सतत जीवनशैली और आत्मनिर्भरता को बल मिला है।

यह योजना ऊर्जा आत्मनिर्भर, पर्यावरण अनुकूल और भविष्य के लिए तैयार भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों का एक अभिन्न हिस्सा है।

#30LakhsPMSuryaGhar”