अपने प्रथम कार्यकाल के दौरान निर्धारित परंपरा को कायम रखते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जम्‍मू-कश्‍मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना के जवानों के साथ दिवाली का त्‍यौहार मनाया। यह तीसरा अवसर है जब प्रधानमंत्री ने जम्‍मू-कश्‍मीर में सैनिकों के साथ दिवाली का पावन त्‍यौहार मनाया।

प्रधानमंत्री ने राजौरी में ‘हॉल ऑफ फेम’ का दौरा किया और राजौरी तथा पुंछ क्षेत्रों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्‍यौछावर करने वाले वीर सैनिकों तथा बहादुर नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्‍होंने ‘हॉल ऑफ फेम’ को ‘पराक्रम भूमि, प्रेरणा भूमि, पावन भूमि’ का नाम दिया।

बाद में, प्रधानमंत्री ने भारतीय वायुसेना के वायुसैनिकों से मुलाकात करने के लिए पठानकोट एयरबेस का दौरा किया।

सैनिकों को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार अपने परिवार के साथ दिवाली का त्‍यौहार मनाने के लिए हर व्‍यक्ति दूरदराज की यात्रा पर जाने का प्रयास करता है, उसी प्रकार प्रधानमंत्री ने भी अपने परिवार के सदस्‍यों के रूप में सशस्‍त्र बलों के वीर जवानों के साथ दिवाली का त्‍यौहार मनाने के लिए यात्रा की है।

प्रधानमंत्री ने 27 अक्‍टूबर, 1947 को सशस्‍त्र बलों के सर्वोच्‍च बलिदानों का स्‍मरण किया, जिसे इन्फैंट्री दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय रक्षा बलों की सराहना करते हुए, उन्‍होंने कहा कि इन बलों ने केंद्र सरकार को ऐसे निर्णय कायम करने में भी सक्षम बना दिया है, जिसे पहले असंभव माना जाता था। उन्‍होंने राष्‍ट्रीय सुरक्षा कायम रखने में बलों के साहस और वीरता की सराहना की। उन्‍होंने बलों की स्‍मरणीय सेवा के लिए देश की जनता की ओर से उन्‍हें धन्‍यवाद दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा उनके योगदानों का स्‍मरण करने के लिए, सरकार ने देश की राजधानी में राष्‍ट्रीय युद्ध स्‍मारक तैयार किया है। उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्रीय युद्ध स्‍मारक पर आने वाले दर्शकों की बढ़ती संख्‍या यह दर्शाती है कि देश के नागरिक सशस्‍त्र बलों के योगदान के लिए उनका आदर करते हैं।

प्रधानमंत्री ने भारतीय रक्षा बलों को अधिक मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे उपायों का विवरण दिया। उन्‍होंने कहा कि सरकार सैनिकों का कल्‍याण सुनिश्चित करने हेतु कदम उठाने के लिए समर्पित हैं।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s economy resilient despite West Asia headwinds

Media Coverage

India’s economy resilient despite West Asia headwinds
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
श्रीलंका के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से की फोन पर चर्चा
March 24, 2026
दोनों नेताओं ने वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर असर डालने वाली रुकावटों के बारे में चर्चा की
दोनों नेताओं ने समुद्री मार्गों को खुला और सुरक्षित बनाए रखने के महत्व को दोहराया
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय ऊर्जा सहयोग को मज़बूत बनाने और क्षेत्रीय सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य वाली विभिन्न पहलों की प्रगति की समीक्षा की
प्रधानमंत्री ने साझा चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को आज श्रीलंका के राष्ट्रपति श्री अनुरा कुमारा दिसानायका का फ़ोन आया।

दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के बदलते हालात के बारे में चर्चा की, जिसमें वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर असर डालने वाली रुकावटों पर विशेष जोर दिया गया।

दोनों नेताओं ने पूरी दुनिया के हित में समुद्री मार्गों को खुला और सुरक्षित बनाए रखने के महत्व को दोहराया।

दोनों नेताओं ने भारत-श्रीलंका ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने और क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य वाली विभिन्न पहलों की प्रगति की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री ने भारत की नेबरहुड फर्स्ट नीति और महासागर विज़न के अनुरूप साझा चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहरायी।

दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।