प्रधानमंत्री ने हैम्बर्ग में ब्रिक्स देशों के नेताओं से अनौपचारिक मुलाकात की 
ब्रिक्स एक मजबूत प्लेटफॉर्म है, इसे आतंकवाद और वैश्विक अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर नेतृत्व करना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी 
भारत पेरिस समझौते को अक्षरश: लागू करने के लिए प्रतिबद्ध: पीएम मोदी

जर्मनी के हैम्बर्ग में चल रहे जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर पांच ब्रिक्स देश के नेताओं की एक अनौपचारिक बैठक हुई। यह बैठक सितंबर में चीन के ज़ियामेन में 9वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर हुई। चीन के राष्ट्रपति शी ने कहा कि वह ब्रिक्स नेताओं का स्वागत करने के लिए बेहद उत्सुक है।

उनकी अध्यक्षता में नेताओं ने आगामी ज़ियामेन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारी और प्राथमिकताओं पर चर्चा की। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि ब्रिक्स की स्थित मजबूत है और उसे आतंकवाद तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था पर नेतृत्व की भूमिका दिखाने की जरूरत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जी-20 को सामूहिक रूप से आतंकवाद के वित्तपोषण, आतंकवादी संगठनों, उनके आश्रयों, आतंक के समर्थकों और प्रायोजकों का विरोध करना चाहिए। हाल में शुरू किए गए जीएसटी सहित भारत में तमाम सुधारों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि निरंतर वैश्विक आर्थिक सुधार की दिशा में सभी को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने संरक्षणवाद की प्रथाओं के खिलाफ विशेष रूप से व्यापार, ज्ञान और पेशेवरों को लेकर सामूहिक रूप से आवाज उठाने की वकालत की। प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस समझौते को उसकी भावना के अनुरूप लागू करने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया और जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए आवश्यक रूप से विश्व स्तर पर इसके कार्यान्वयन का उल्लेख किया। उन्होंने ब्रिक्स रेटिंग एजेंसी की स्थापना के लिए शीघ्र कदम उठाने का आह्वान किया और कहा कि अफ्रीका के विकास के लिए सहयोग की भावना प्राथमिकता में होनी चाहिए। प्रधानमंत्री मानवीय आदान-प्रदान का भी आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने चीन के राष्ट्रपति शी की अध्यक्षता में ब्रिक्स की प्रगति की सराहना की और ब्रिक्स ज़ियामेन शिखर सम्मेलन के लिए पूर्ण सहयोग देने की बात कही और शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री की टिप्पणी के तुरंत बाद बैठक का समापन करते हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनफिंग ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत संकल्प की सराहना की और भारत की अध्यक्षता में गोवा में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2016 के परिणामों की भी तारीफ की। उन्होंने आर्थिक और सामाजिक विकास में भारत की सफलता की भी सराहना की। साथ ही आगे भारत की बड़ी सफलता की कामना की।
Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's services exports rise by 12.7 pc in April despite West Asia crisis: RBI

Media Coverage

India's services exports rise by 12.7 pc in April despite West Asia crisis: RBI
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गोवा राज्य के स्थापना दिवस पर गोवा वासियों को बधाई दी
May 30, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गोवा राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर गोवा वासियों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गोवा अपनी जीवंत संस्कृति, समृद्ध विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और सौहार्दपूर्ण एवं मिलनसार लोगों के लिए जाना जाता है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह अवसर उन सभी लोगों को कृतज्ञता के साथ याद करने का है, जिन्होंने गोवा की प्रगति और पहचान के लिए अथक परिश्रम किया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आशा व्यक्त की कि गोवा निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा और 'विकसित भारत' के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रत्येक गोवावासी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा;

“गोवा राज्य के स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर गोवा वासियों को शुभकामनाएं। गोवा अपनी जीवंत संस्कृति, समृद्ध विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और मिलनसार लोगों के लिए जाना जाता है। यह दिन उन सभी लोगों को कृतज्ञता के साथ याद करने का भी अवसर है, जिन्होंने इसकी प्रगति और पहचान के लिए अथक परिश्रम किया। आशा है कि गोवा निरंतर समृद्ध होता रहे और 'विकसित भारत' के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहे। मैं हरेक गोवावासी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।”