आयरन फिस्ट 2016: प्रधानमंत्री मोदी ने पोखरण में भारतीय वायुसेना के सैन्य शक्ति प्रदर्शन को देखा
आयरन फिस्ट 2016: वायु सेना ने आक्रमण और रक्षा क्षमताओं की अपनी पूरी रेंज का प्रदर्शन किया
वायु सेना की मारक क्षमता और सैनिकों के कौशल ने हमें अत्यंत गर्व से भर दिया: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राजस्थान के थार रेगिस्तान के पोखरण में भारतीय वायुसेना की परिचालन क्षमताओं का प्रदर्शन देखा।

यह प्रदर्शन, ‘आयरन फिस्ट 2016’ राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

वायु सेना ने आक्रमण और रक्षा क्षमताओं की अपनी पूरी रेंज का प्रदर्शन किया जिसमें नेट इनेबल्ड ऑपरेशन्स, एयर डिफेन्स ऑपरेशन्स, कॉम्बैट सपोर्ट ऑपरेशन्स, एरोबॉटिक डिस्प्ले, मल्टी-फेसेटेड ऑपरेशन्स और ऑल-वेदर ऑपरेशन्स शामिल थे।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, “वायु सेना की मारक क्षमता और सैनिकों के कौशल को देखकर हमारा दिल अत्यंत गर्व से भर गया।”

 

इस आयोजन में जाने से पूर्व प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा था कि आज मैं भारतीय वायुसेना के सैन्य शक्ति प्रदर्शन ‘आयरन फिस्ट 2016’ के लिए पोखरण, राजस्थान जाऊंगा।

भारतीय वायुसेना के सैन्य शक्ति प्रदर्शन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और अन्य अधिकारियों की कुछ तस्वीरें यहाँ देखें।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Centre's Nasha Mukt Bharat campaign reaches 34.54 crore people

Media Coverage

Centre's Nasha Mukt Bharat campaign reaches 34.54 crore people
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने संवत्सरी की शुभकामनाएं दी हैं
September 15, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संवत्सरी के पावन अवसर पर आम लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कहा कि संवत्सरी हमें याद दिलाती है कि क्षमा और करुणा हर बंधन को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने सभी से विनम्रता अपनाने और दया और सद्भावना को अपने कार्यों में मार्गदर्शक बनाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा है:

संवत्सरी हमें याद दिलाती है कि क्षमा और करुणा हर बंधन को मजबूत बनाते हैं।

इस पवित्र अवसर पर विनम्रता हमारा मार्गदर्शन करे और दया एवं सद्भावना हमारे हर कार्य को आकार दें।

मिच्छामि दुक्कड़म