प्रधानमंत्री ने हैदराबाद में पुलिस महानिदेशकों/पुलिस महानिरीक्षकों के सम्मेलन में हिस्सा लिया
प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई में हुए 26/11 हमले को याद करते हुए बहादुर पुलिस कर्मियों के बलिदान को सराहा
मानव एवं व्यवहार मनोविज्ञान पुलिस प्रशिक्षण का एक महत्वपूर्ण अंग होना चाहिए: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘इंडियन पुलिस एट योर कॉल’ नाम से एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया
PM Modi launches a mobile app – Indian Police at Your Call
प्रधानमंत्री ने इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद स्थित सरदार वल्‍लभ भाई पटेल राष्‍ट्रीय पुलिस अकादमी में पुलिस महानिदेशक पुलिस महानिरीक्षक के सम्‍मेलन को संबोधित किया।

इस अवसर पर बोलते हुए उन्‍होंने याद दिलाया कि 26 नवंबर को आज के ही दिन मुंबई में भयावह आतंकी हमले को अंजाम दिया गया था और पुलिस ने आतंकवादियों से बहादुरी के साथ निपटा। उन्‍होंने शहीद हुए 33,000 पुलिस कार्मिकों को भी याद किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वार्षिक सम्‍मेलन के आयोजन में अब गुणात्‍मक रूपान्‍तरण आया है। उन्‍होंने कहा कि अब यह पारस्‍परिक अनुभवों को साझा करने का एक मंच बन गया है, जो नीति योजना के लिए अच्‍छे आयामों की ओर अग्रसर करता है।

प्रधानमंत्री ने कार्यवाही योग्‍य बिन्‍दुओं पर ठोस परिणामों पर जोर दिया, जिन्‍हें अंतिम रूप दिया गया है।

प्रशिक्षण के परिप्रेक्ष्‍य में प्रधानमंत्री ने कहा कि दक्षता का विकास अब अनिवार्य हो गया है और ये प्रशिक्षण प्रक्रिया का एक अंग होना चाहिए। उन्‍होंने आगे कहा कि मानव मनोविज्ञान और व्‍यावहारिक मनोविज्ञान प्रशिक्षण के महत्‍वपूर्ण अंग होने चाहिए।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि नेतृत्‍व क्षमता महत्‍वपूर्ण है और इसका दायित्‍व वरिष्‍ठ अधिकारियों पर है कि वे पुलिस कार्मिकों में इन दक्षताओं को आत्‍मसात करायें।

कानून और व्‍यवस्‍था के विषय पर प्रधानमंत्री ने पथ-संचलन एवं सैन्‍य आसूचना के महत्‍व पर जोर डाला। श्री नरेंद्र मोदी ने सामूहिक प्रशिक्षण प्रयासों के जरिए पुलिस बल में गुणात्‍मक सुधार का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया तंत्र के लिए उतरोत्‍तर अग्रसर रहने के लिए प्रौद्योगिकी एवं मानवीय संवेदना दोनों ही महत्‍वपूर्ण हैं।

 

प्रधानमंत्री ने मोबाईल एप- ‘इंडियन पुलिस एट योर काल’ का भी शुभारंभ भी किया। उन्‍होंने आसूचना ब्‍यूरो के अधिकारियों को उनकी उल्‍लेखनीय सेवाओं के लिए राष्‍ट्रपति के पुलिस मैडल भी प्रदान किए।

दिन की शुरूआत में प्रधानमंत्री ने राष्‍ट्रीय पुलिस अकादमी स्थित शहीद स्‍थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए ।


 उन्‍होंने सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की प्रतिभा पर पुष्‍पांजलि अर्पित की और एक पौधा भी रोंपा।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
First multilingual Indian speech recognition model trained on 65 languages and dialects released

Media Coverage

First multilingual Indian speech recognition model trained on 65 languages and dialects released
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
राष्ट्रपति का 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संबोधन राष्ट्र की शक्ति को दर्शाता है और ‘विकसित भारत’ की दिशा में नए संकल्प को प्रेरित करता है: प्रधानमंत्री
August 14, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के संबोधन की सराहना करते हुए कहा कि यह बेहद प्रेरणादायक और सारगर्भित था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके विचार हमारे राष्ट्र की शक्ति और हर भारतीय की आकांक्षाओं को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि उनका संदेश हम सभी को ‘विकसित भारत’ की दिशा में नए संकल्प के साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है।

एक्स पर अपने एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा: 

“स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति जी का प्रेरणादायक और सारगर्भित संबोधन।

उनके विचार हमारे राष्ट्र की शक्ति और हर भारतीय की आकांक्षाओं को दर्शाते हैं।

उनका संदेश हम सभी को ‘विकसित भारत’ की दिशा में नए संकल्प के साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है।

@rashtrapatibhvn”