l2014071555170 _ 684

सर्व महामहि‍म,

बिजनेस काउंसिल के विशिष्‍ट सदस्‍यो,

सज्‍जनों और देवियों,

मेरा यह मानना है कि वैश्विक संबंधों में आर्थिक ताकतें दिन-ब-दिन महत्‍वपूर्ण होती जा रही हैं।

व्‍यापार, प्रौद्योगिकी, पर्यटन, प्रतिभा और परम्‍परा जैसे क्षेत्रों में वह क्षमता है जो मौजूदा परिप्रेक्ष्‍यों को पुन:परिभाषित कर सकती है।

मुझे यह अच्‍छा लगा कि पिछले वर्ष डरबन में ब्रिक्‍स की बिजनेस काउंसिल की स्‍थापना की गई।

यह महत्‍वपूर्ण है कि हमारे व्‍यापार प्रतिनिधि सदस्‍य देशों के बीच व्‍यापार, निवेश और विनिर्माण संबंधों को बढ़ावा देने के प्रयासों में अगुवाई करते हैं।

मैं परिषद द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करता हूं।

ब्रिक्‍स देशों (ब्राजील, भारत, रूस, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के भीतर व्‍यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए ब्रिक्‍स विकास बैंकों के बीच सशक्‍त समझौतों और समझौता-ज्ञापनों पर पहले ही हस्‍ताक्षर हो चुके हैं।

बिजनेस काउंसिल से मैं यह कहना चाहता हूं कि वह विकास बैंकों और व्‍यापार एवं निवेश के मुद्दों से संबंधित सम्‍पर्क समूह के साथ घनिष्‍ठ सहयोग करे।

वार्षिक रिपोर्ट में प्रस्‍तुत किए गए सुझाव अत्‍यन्‍त महत्‍वपूर्ण हैं। काउंसिल को ब्रिक्‍स के शेरपाओं के साथ मिल कर काम करना चाहिए ताकि यह देखा जा सके कि इन सुझावों पर अमल की दिशा में क्‍या किया जा सकता है।

मुझे यह जानकर प्रसन्‍नता हुई है कि काउंसिल ने ब्रिक्‍स से परे जाकर बृहत् अफ्रीकी क्षेत्र की वृद्धि एवं विकास में योगदान के लिए ठोस प्रस्‍ताव किए हैं।

भारत अफ्रीकी देशों के विकासात्‍मक प्रयासों में भागीदारी के प्रति वचनबद्ध है।

मैं एक बार फिर काउंसिल के अच्‍छे कार्यों के लिए उसकी सराहना करता हूं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Slovak nationals welcome PM Modi with Vande Mataram, folk dance performances

Media Coverage

Slovak nationals welcome PM Modi with Vande Mataram, folk dance performances
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए विवेक और सोच-समझकर निर्णय लेने के महत्व पर प्रकाश डाला
June 16, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि धैर्य, विवेक और दूरदर्शिता से प्रेरित कार्यों के माध्यम से ही सुख और समृद्धि के द्वार खुलते हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि हर निर्णय के लिए गहन समझ आवश्यक है, क्योंकि सफलता उन निर्णयों पर आधारित होती है जो उचित सोच-विचार के साथ लिए जाते हैं।

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषित साझा किया है—

“सहसा विदधीत न क्रियामविवेकः परमापदां पदम्।

वृणते हि विमृश्यकारिणं गुणलुब्धाः स्वयमेव सम्पदः॥”

यह सुभाषित संदेश देता है कि किसी भी कार्य को बिना सोचे-समझे प्रारंभ नहीं करना चाहिए, क्योंकि अविवेकपूर्ण कार्य बड़ी आपदाओं को निमंत्रण देते हैं। इसके विपरीत, सफलता और समृद्धि स्वयं ऐसे व्यक्ति का चुनाव करती है जो प्रत्येक कार्य को सोच-विचार कर करता है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“धैर्य, विवेक और दूरदर्शिता से किए गए कार्यों से ही सुख-समृद्धि के द्वार खुलते हैं। इसलिए हर निर्णय में पूरी समझदारी जरूरी है, क्योंकि सोच-समझकर उठाया गया कदम ही सफलता का आधार बनता है।

सहसा विदधीत न क्रियामविवेकः परमापदां पदम्।

वृणते हि विमृश्यकारिणं गुणलुब्धाः स्वयमेव सम्पदः॥”