परमाणु सुरक्षा पर विशेष ध्यान देकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने वैश्विक सुरक्षा के लिए एक महान कार्य किया है: प्रधानमंत्री
ब्रसेल्स की घटना दिखाती है कि आतंकवाद से परमाणु सुरक्षा को कितना गंभीर एवं तत्काल खतरा है: प्रधानमंत्री मोदी
आज आतंकवाद चरम हिंसा को थिएटर के रूप में उपयोग करता है: प्रधानमंत्री मोदी
हम अब गुफा में आदमी नहीं खोज रहे बल्कि हम शहर में कंप्यूटर या स्मार्टफोन वाले आतंकवादी को ढूंढ रहे हैं: प्रधानमंत्री मोदी
परमाणु तस्कर और आतंकवादियों की मदद कर रहे लोग हमारे लिए सबसे बड़ा खतरा: प्रधानमंत्री मोदी
आतंकवादी घटनाओं को रोकने और इन पर एक्शन लिए बिना परमाणु आतंकवाद को रोकना मुश्किल: प्रधानमंत्री
हमें इस सोच को समाप्त करने की ज़रूरत है कि आतंकवाद किसी और की समस्या है और “उसका” आतंकवादी “मेरा” आतंकवादी नहीं है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा दिए गए रात्रिभोज के दौरान परमाणु सुरक्षा के खतरों पर अपनी बात रखी। प्रधानमंत्री ने परमाणु सुरक्षा के मुद्दे को उठाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा करके वैश्विक सुरक्षा के लिए महान सेवा की है।

ब्रसेल्स में हाल में हुए आतंकवादी हमलों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ब्रसेल्स से परमाणु सुरक्षा को आतंकवाद से पैदा हुए वास्तविक और तात्कालिक खतरों का पता चलता है। श्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के तीन समकालिक लक्षणों पर ध्यान देने का आह्वान कियाः पहला, आज का आतंकवाद थिएटर की तरह अति हिंसा का इस्तेमाल करता है।

दूसरा, हम आज गुफा में छिपे एक आदमी को तलाश नहीं कर रहे हैं, बल्कि हम एक शहर में एक आतंकवादी की खोज कर रहे हैं जिसके पास कंप्यूटर और स्मार्टफोन है। तीसरा, कई देशों की सरकारें परमाणु तस्करों और आतंकवादियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं, जिससे सबसे बड़ा खतरा पैदा हुआ है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा दौर में आतंकवाद २१वीं सदी की तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का नेटवर्क पूरी दुनिया में है, लेकिन हम इस चुनौती से सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद की पहुंच और आपूर्ति चेन वैश्विक है, लेकिन देशों के बीच वास्तविक सहयोग बिल्कुल नहीं है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद के कृत्यों की रोकथाम और कार्रवाई के बिना परमाणु आतंकवाद को रोका नहीं जा सकता। उन्होंने हर किसी से इस धारणा को त्यागने की अपील की कि आतंकवाद किसी और की समस्या है और ‘उसका’ आतंकवाद ‘मेरा’ आतंकवाद नहीं है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि परमाणु सुरक्षा को राष्ट्रीय प्राथमिकता माना जाना चाहिए और सभी देशों को अपनी अंतरराष्ट्रीय बाध्यताओं का पालन करना चाहिए।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Internet subscribers in India up 6.24% in March-26 quarter

Media Coverage

Internet subscribers in India up 6.24% in March-26 quarter
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एकजुट प्रयासों से राष्ट्र की समृद्धि के महत्व पर संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
June 24, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, shared a Sanskrit Subhashitam emphasising that the prosperity of the nation remains steadfast through collective dedication and endeavor. It is this very spirit that infuses society with new energy and paves the way to fulfill the resolutions of development.

The Prime Minister shared a Sanskrit Subhashitam-

"यत्रोत्साहसमारम्भो यत्रालस्यविहीनता।

नयविक्रमसंयोगस्तत्र श्रीरचला ध्रुवम्॥"

The Prime Minister posted on X:

"सामूहिक समर्पण और पुरुषार्थ से राष्ट्र की समृद्धि अक्षुण्ण रहती है। यही भावना समाज को नई ऊर्जा देती है और विकास के संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करती है।

यत्रोत्साहसमारम्भो यत्रालस्यविहीनता।

नयविक्रमसंयोगस्तत्र श्रीरचला ध्रुवम्॥"