PM and Chinese President Xi Jinping witness signing of 3 MoUs in Ahmedabad

Published By : Admin | September 17, 2014 | 18:24 IST

चीन गणराज्य के राष्ट्रपति श्री शी जिनपिंग और प्रथम महिला श्रीमती पेंग लियुआन आज गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के हयात होटल में उनकी अगवानी की। 3-684

प्रधानमंत्री ने हयात होटल में एक प्रदर्शनी के जरिए चीन के राष्ट्रपति और प्रथम महिला को गुजरात की संमृद्ध बौद्ध विरासत से अवगत कराया। इस दौरान प्रधानमंत्री और चीन के राष्ट्रपति के बीच सीधी बातचीत भी हुई।

6-684

चीन के राष्ट्रपति और भारतीय प्रधानमंत्री की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच तीन सहमति पत्रों (एमओयू) पर दस्तखत हुए। ये एमओयू इस प्रकार हैं-

1. चीन के राज्य गुआंग्डोंग और भारत के गुजरात के बीच 'सिस्टर प्राविंस' संबंध स्थापित करने के लिए एमओयू, जिसमें अर्थव्यवस्था और व्यापार, पर्यावरण संरक्षण, लोक नीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यटन तथा संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग शामिल है।

2. चीन के शहर ग्वांग्झू और भारतीय शहर अहमदाबाद के बीच दोनों शहरों के स्थानीय प्राधिकारियों के बीच घनिष्ठ सहयोग के लिए एमओयू, जिससे अर्थव्यवस्था और व्यापार, पर्यावरण संरक्षण, लोक नीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी, पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में सहभागिता बढ़ेगी। प्रतिनिधिमंडल की यात्राओं, संस्थागत बैठकों और आपसी हित के क्षेत्र में अनुभवों को बांटकर ज्ञान का आदान-प्रदान होगा।

3. निवेश संवर्धन के लिए गुजरात सरकार की नोडल एजेंसी औद्योगिक विस्तार ब्यूरो (इंडएक्स्टबी) और चाइना डेवलपमेंट बैंक के बीच एमओयू, जिसके तहत आवश्यक मंजूरियां हासिल करने और औद्योगिक पार्कों में बुनियादी सुविधाओं का निर्माण करने में इंडएक्स्टबी चीनी निवेशकों की  मदद करेगा।

5-684

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Small towns emerge big growth driver for connected TV in India

Media Coverage

Small towns emerge big growth driver for connected TV in India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने जाम्बिया के राष्ट्रपति के रूप में दोबारा निर्वाचित होने पर महामहिम राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा को बधाई दी
August 20, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महामहिम राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा को जाम्बिया के राष्ट्रपति के रूप में पुन: निर्वाचित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जाम्बिया के साथ अपने बहुआयामी सहयोग को बहुत महत्व देता है।

श्री मोदी ने राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा के नेतृत्व में भारत और जाम्बिया के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने की इच्छा व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा;

“राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा को ज़ाम्बिया के राष्ट्रपति के रूप में दोबारा चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई।

भारत जाम्बिया के साथ अपने बहुआयामी सहयोग को बहुत महत्व देता है और मैं उनके नेतृत्व में हमारे आपसी संबंधों को और मजबूत करने के लिए साथ मिलकर काम करने के प्रति आशान्वित हूँ।

@HHichilema”