जबसे बीजेपी सरकार केंद्र में सत्ता में आई है उर्वरक संयंत्रों पर काम तेज हो गया: तालचेर में प्रधानमंत्री मोदी
मैंने नवीन बाबू से आग्रह किया है कि राज्य में शौचालयों के निर्माण को और गति दी जाए: पीएम मोदी
ओडिशा की स्वास्थ्य सेवा हो, कुपोषण की स्थिति हो, माता मृत्यु दर हो, शिशु मृत्यु दर हो, लड़कों के मुकाबले लड़कियों की गिरती संख्या हो, सभी चिंताजनक स्थिति में हैं: प्रधानमंत्री
अब हमारी सरकार ये सुनिश्चित कर रही है कि जो पैसा दिल्ली से भेजा जाए, वो शत-प्रतिशत, पूरा आपके बैंक खाते में सीधे जाए: प्रधानमंत्री मोदी
केंद्र सरकार ने ठाना है कि साल 2022 तक, देश में कोई बेघर न हो, हर गरीब के पास छत हो, इसके लिए पहले की योजनाओं में जितनी कमियां थीं, उन्हें दूर किया गया है: पीएम मोदी

आज ओडिशा के तालचेर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आपने पिछली रैलियों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह विशाल भीड़ ओडिशा के लोगों की भावनाओं को दर्शाती है।

पीएम मोदी ने कहा कि जब से भाजपा सरकार केंद्र में सत्ता में आई है, तब से उर्वरक संयंत्रों पर काम तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, “ मैं आपको आश्वासन देता हूं कि तालचेर उर्वरक संयंत्र का निर्माण 36 महीनों में पूरा हो जाएगा और इसके उद्घाटन के लिए मैं दोबारा यहां आऊंगा।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं दंग रह जाता हूँ ये सोचकर कि इस तरह के उर्वरक संयंत्रों के वादे वर्षों से किये जा रहे हैं, लेकिन उनपर कोई वास्तविक काम नहीं किया गया है। आपको याद होगा, ओडिशा ही वो जगह है, जहां पर एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि दिल्ली से भेजे जाने वाले एक रुपए में से सिर्फ 15 पैसा ही गरीब तक पहुंचता है। इस तरह की चोरी कई वर्षों तक जारी रही। लेकिन अब हमारी सरकार ये सुनिश्चित कर रही है कि जो पैसा दिल्ली से भेजा जाए, वो शत-प्रतिशत पूरा आपके बैंक खाते में सीधे जाए।”

‘स्वच्छ भारत अभियान’ पर ध्यान केंद्रित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से केंद्र सरकार के सफाई अभियान को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “मैंने मुख्यमंत्री नवीन बाबू से पहले भी आग्रह किया था कि ऐसा न करने से ओडिशा साफ-सफाई के मामले में पीछे छूट जाएगा। लेकिन आज, जब मैं यहां वापस आया हूं, तो मैं फिर से नवीन बाबू से आग्रह करता हूँ कि वे ओडिशा के लोगों के स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता को प्राथमिकता दे।”

पीएम मोदी ने बताया कि केंद्र सरकार राज्य में 5 नए मेडिकल कॉलेज खोलने जा रही है, उन्होंने कहा कि बालासोर, बारीपडा, बोलांगीर, कोरापुट और पुरी में मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं और राउरकेला में मेडिकल कॉलेज के लिए लगभग 570 करोड़ रुपए की मदद दी जा रही है।

‘आयुषमान भारत’ पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना कल शुरू हो रही है। इस योजना के तहत देश के 10 करोड़ गरीब परिवारों को बीमारी के इलाज के लिए साल भर में 5 लाख रुपए तक का हेल्थ एश्योरेंस दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “केंद्र सरकार की आवास योजना के तहत ओडिशा में बने घरों में भी 40% से अधिक की वृद्धि हुई है। पिछले 4 वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य में लगभग 10 लाख घरों के निर्माण के लिए मंजूरी दी गई है।”

ओबीसी कमीशन के विषय में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, “ये हमारी सरकार थी जिसने ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा दिया। अब ओबीसी कमीशन के पास जितनी जिम्मेदारियां हैं, उतने ही उचित अधिकार भी हैं।

इस विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने तीन तालक के बारे में भी बात की। उन्होंने जोर देकर कहा, “3 दिन पहले ही केंद्र सरकार ने एक और निर्णय लिया है, जिसकी आवश्यकता दशकों से महसूस कि जा रही थी। वह निर्णय तीन तालाक के बारे में था। अपने वोट खोने के डर से इस समस्या के बारे में कोई बात तक करने को तैयार नहीं था। अब तीन तलाक को अवैध घोषित कर दिया गया है”

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s GDP growth likely to stay strong at 7-7.2% in FY27 despite global risks: Report

Media Coverage

India’s GDP growth likely to stay strong at 7-7.2% in FY27 despite global risks: Report
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 30 अगस्त 2026
August 30, 2026

Tiranga in Tashkent, Relief in Nepal: Soft Power Meets First Responder

Vocal for Local, Nari Shakti, Real Heroes: Mann Ki Baat’s Atmanirbhar Hour