प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में विश्व सांस्कृतिक महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव: प्रधानमंत्री मोदी ने आर्ट ऑफ़ लिविंग फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे महान कार्यों के लिए श्री श्री रवि शंकर की सराहना की
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव: दुनिया के लिए योगदान करने हेतु भारत के पास बहुत कुछ है
आर्ट ऑफ़ लिविंग के माध्यम से दुनिया भारत की सराहना करने में सफल रही है: विश्व सांस्कृतिक महोत्सव में प्रधानमंत्री
विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करने के दृढ़ संकल्प के लिए ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ आवश्यक: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में विश्व सांस्कृतिक महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। इस महोत्सव का आयोजन आर्ट ऑफ लिविंग फॉउंडेशन के द्वारा मानवता की सेवा में संगठन के 35 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।

विश्व सांस्कृतिक महोत्सव के लिए दुनियाभर से दिल्ली में एकत्र हुए लोगों का अभिवादंन करने हुए, प्रधानमंत्री ने 150 देशों में आर्ट ऑफ लिविंग फॉउंडेशन के द्वारा किए जा रहे महान कार्य के लिए श्री श्री रवि शंकर को शुभकामनाएं दीं।

श्री नरेन्द्र मोदी ने मंगोलिया में ऑर्ट ऑफ लिविंग फॉउंडेशन के द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम का स्मरण करते हुए कहा कि भारत में विश्व को योगदान करने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन इस संदर्भ में कुछ भी कर सकने के लिए, सबसे पहले भारतीय संस्कृति की विशिष्टता और व्यापकता की सराहना करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऑर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से विश्व में भारत की सराहना हुई है।

‘’ऑर्ट ऑफ लिविंग’’ के व्यापक दायरे की चर्चा करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में किसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प के रूप में ऑर्ट ऑफ लिविंग की आवश्यकता होती है।

प्रधानमंत्री के संबोधन से पूर्व बड़ी संख्या में दुनिया भर से आए गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम में अपना संबोधन दिया। इस विश्व सांस्कृतिक महोत्सव में हो रहे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's chip dreams get a Rs 1.25 lakh crore push with Semiconductor Mission 2.0

Media Coverage

India's chip dreams get a Rs 1.25 lakh crore push with Semiconductor Mission 2.0
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बातचीत
June 30, 2026
राष्ट्रपति पेज़ेशकियान ने प्रधानमंत्री को पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों से अवगत कराया
प्रधानमंत्री ने बनी सहमति का स्वागत किया और स्थायी शांति एवं स्थिरता के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता को दोहराया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ईरान के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मसूद पेज़ेशकियान के साथ टेलीफोन पर वार्ता की।

राष्ट्रपति पेज़ेशकियान ने प्रधानमंत्री को पश्चिम एशिया के हाल के घटनाक्रमों और आगे की संभावनाओं के बारे में अवगत कराया।

प्रधानमंत्री ने बनी सहमति का स्वागत किया और भारत के इस सैद्धांतिक दृष्टिकोण को दोहराया कि सभी मुद्दों का समाधान बातचीत और कूटनीति के माध्यम से किया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने तथा समुद्री आवाजाही एवं वाणिज्य की स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने तथा समुद्री आवाजाही एवं आर्थिक गतिविधियों की स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।