प्रधानमंत्री मोदी ने कच्छ में पुलिस महानिदेशकों के सम्मेलन को संबोधित किया
पुलिस महानिदेशकों का सम्मेलन सैन्य बलों के समर्पण और उनकी पेशेवर क्षमता का प्रतीक: प्रधानमंत्री
पुलिस बलों को स्थानीय समुदायों के साथ जुड़ना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने पुलिस अधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने कार्यों में नई-नई प्रौद्योगिकियों का प्रभावी ढंग से उपयोग करें
प्रधानमंत्री ने अन्तर्राज्यीय सीमावर्ती पड़ोसी जिलों के पुलिस बलों के बीच बेहतर संवाद एवं संबंध स्थापित करने की बात कही
प्रधानमंत्री मोदी ने पुलिस अधिकारियों के समर्पण और नि: स्वार्थ सेवा की तारीफ़ की
प्रधानमंत्री मोदी ने आईबी अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कच्छ के धोरदो में पुलिस महानिदेशकों के सम्मेलन के तीसरे और समापन दिवस के अवसर पर अपना संबोधन दिया।

प्रधानमंत्री ने सम्मेलन के दौरान हुए विचार विमर्शों की गहराई और गुणवत्ता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुलिस बल के समर्पण और पेशेवर योग्यता का संकेत है। उन्होंने इस सम्मेलन से उभर कर आईं सिफारिशों को कार्यान्वित करने के लिए एक स्पष्ट प्रारूप बनाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि संपूर्ण देश से आए वरिष्ठ और कनिष्ठ दोनों अधिकारियों के विचार विमर्शों में सहयोग शामिल था और जिससे एक मजबूत आधार तैयार हुआ, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि संवेदनशीलता पुलिस विभाग का एक महत्वपूर्ण घटक होना चाहिए और एक लचीला संस्थागत ढांचा तैयार किया जाना चाहिए, जिसके माध्यम से पुलिस बल में नागरिकों के लिए संवेदनशीलता को प्रोत्साहन देने में मदद मिले। उन्होंने कहा कि पुलिस बलों को स्थानीय समुदायों के साथ संपर्क स्थापित करने चाहिए और ऐसा करने का एक तरीका समुदाय के लोगों की सफलताओं और उपलब्धियों को मनाने में उनका साथ देना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब लोग अपनी उपलब्धियों को मनाने के लिए पुलिस स्टेशन जाएंगे, तो उनके मन में पुलिस अधिकारियों द्वारा किए गए कार्य के प्रति सम्मान और एक व्यापक समझ पैदा होगी। उन्होंने कहा कि समुदाय के लोगों की पहचान पुलिस स्टेशनों से होनी चाहिए।

प्रधानमंत्री ने साइबर सुरक्षा, डिजिटल प्रौद्योगिकी और सामाजिक मीडिया जैसे विषयों का उल्लेख करते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों को अपने कार्य में उभरती हुई प्रौद्योगिकियों का प्रभावी रूप से उपयोग करना चाहिए। उन्होंने अंतर्राज्यीय सीमावर्ती पड़ोसी जिलों के पुलिस बलों के बीच वार्तालाप और व्यापक सहयोग का भी आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने पर्यटन पुलिस, आपदा प्रबंधन और पुलिस प्रशिक्षण जैसे विषयों पर भी अपने विचार प्रकट किए।

श्री नरेन्द्र मोदी ने पुलिस अधिकारियों के द्वारा निभाई गई समर्पण और निःस्वार्थ सेवा के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भावनाएं राष्ट्र की सुरक्षा का मूलभूत अंग हैं।

प्रधानमंत्री ने आईबी के अधिकारियों को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक भी प्रदान किए।

इससे पूर्व दिन में, सम्मेलन में आए प्रतिभागियों ने पुलिस विश्वविद्यालयों और फॉरेंसिक साइंस विश्वविद्यालय के विषय पर भी चर्चा की।

इस अवसर पर, गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह, गृह राज्यमंत्री श्री किरेन रिजिजू और श्री हरिभाई पार्थीभाई चौधरी भी उपस्थित थे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India adds 11 ports to e-visa scheme; total entry points rises to 88

Media Coverage

India adds 11 ports to e-visa scheme; total entry points rises to 88
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने व्यक्ति के जीवन और चरित्र को निखारने वाले आठ आवश्यक गुणों पर आधारित संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
August 11, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi shared a Sanskrit Subhashitam today, highlighting the eight essential qualities that brighten a person's life and build character.

The Prime Minister wrote on X;

"अष्टौ गुणाः पुरुषं दीपयन्ति प्रज्ञा सुशीलत्वदमौ श्रुतं च।
पराक्रमश्च बहुभाषिता च दानं यथाशक्ति कृतज्ञता च।।"

These eight qualities brighten a person's life. Wisdom shows him the right path. Good conduct keeps his character pure, and self-control keeps him disciplined. Knowledge gives him understanding, courage helps him stand firm in difficult situations, and skillful speech earns him respect in society. Giving according to one's ability and being grateful for kindness make a person complete.