प्रधानमंत्री मोदी ने पटना में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 87वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया
प्रधानमंत्री ने बजट की कमी के बावजूद भारतीय वैज्ञानिकों के कार्य के लिए उनकी प्रशंसा की
श्री मोदी ने “लैब से लैंड” तक जाने के लिए कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक नवाचारों की आवश्यकता पर बल दिया ताकि किसानों को इनसे लाभ मिल सके
प्रधानमंत्री ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के 5 कार्यक्रमों का शुभारंभ किया, विजेताओं को आईसीएआर पुरस्कार प्रदान किये

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि राष्ट्र दूसरी हरित क्रांति के लिए लम्बे समय तक इंतजार नहीं कर सकता और यह पूर्वी भारत से ही आनी चाहिए। श्री मोदी पटना में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 87 वें स्थापना दिवस समारोह में बोल रहे थे।



प्रधानमंत्री ने बजट की कमी के बावजूद उनके काम के लिए भारतीय वैज्ञानिकों की प्रशंसा की और साथ ही उन्होनें कृषि क्षेत्र में "प्रयोगशाला से खेतों तक" वैज्ञानिक नवाचारों की जरूरत पर बल दिया जिससे कि किसान उनका लाभ उठा सकें।

प्रधानमंत्री ने कृषि क्षेत्र में मूल्य संवर्धन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने रेडियो कार्यक्रम "मन की बात " के एक हाल ही के एपिसोड का उल्लेख किया जिसमें उन्होंने दालों और तिलहन का उत्पादन बढ़ाने की जरूरत के बारे में बात की थी। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब तक उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर इस साल दालों और तिलहन के बुवाई क्षेत्र में भारी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में भारत को पूरी तरह आत्मनिर्भर बनने का उद्देश्य रखना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद पुरस्कार-2014 प्रदान किये और पांच भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।

बिहार के राज्यपाल श्री केशरी नाथ त्रिपाठी, बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, केन्द्रीय कृषिमंत्री श्री राधा मोहन सिंह और केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री मोहनभाई कुंदरिया और श्री संजीव कुमार बाल्यान भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Built for tomorrow's wars: How India's new turbojet engine changes the missile and drone equation

Media Coverage

Built for tomorrow's wars: How India's new turbojet engine changes the missile and drone equation
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
झारखंड के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
August 03, 2026

झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष गंगवार ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट में लिखा,

“झारखंड के राज्यपाल श्री @संतोषगंगवार ने प्रधानमंत्री @नरेन्द्रमोदी से मुलाकात की।

@jhar_governor”