प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री महामहिम शेख हसीना के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने रमजान के पवित्र महीने के अवसर पर भारत की जनता और स्‍वयं अपनी ओर से बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और बांग्‍लादेश की जनता को बधाई दी।

दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी के कारण उत्‍पन्‍न क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की और उसके प्रभाव को कम करने के लिए अपने-अपने देश में उठाए जा रहे कदमों से एक-दूसरे को अवगत कराया।

दोनों नेताओं ने सार्क के सदस्‍य देशों के नेताओं के बीच 15 मार्च को सहमत विशेष व्यवस्थाओं को लागू करने की दिशा में हुई प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सार्क कोविड-19 आपातकालीन निधि में 1.5 मिलियन डॉलर का योगदान देने के लिए प्रधानमंत्री शेख हसीना का आभार प्रकट किया।

प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस क्षेत्र में कोविड-19 का मुकाबला करने की दिशा में समन्वित प्रयासों का नेतृत्‍व करने और बांग्लादेश को चिकित्सा आपूर्ति और क्षमता निर्माण दोनों के संदर्भ में सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी को धन्यवाद दिया।

दोनों नेताओं ने सड़क, रेल, अंतर्देशीय जलमार्ग और वायु मार्ग के माध्यम से सीमा पार आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति जारी रहने पर संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इतिहास, संस्कृति, भाषा और भाईचारे के साझा संबंधों को याद करते हुए दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की उत्कृष्ट स्थिति पर संतोष व्यक्त किया और कोविड-19 को फैलने से रोकने और इस महामारी के स्वास्थ्य एवं आर्थिक प्रभावों को कम करने में बांग्लादेश की मदद करने के लिए भारत की तत्परता सुनिश्चित की।

प्रधानमंत्री ने इस ऐतिहासिक मुजीब बारशो में प्रधानमंत्री शेख हसीना और बांग्लादेश की समस्‍त मैत्रीपूर्ण जनता के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Parliament clears Vande Mataram Bill; national song gets same legal protection as anthem

Media Coverage

Parliament clears Vande Mataram Bill; national song gets same legal protection as anthem
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने राष्‍ट्रमंडल खेल 2026 में महिला डिस्कस थ्रो में कांस्‍य पदक जीतने पर सीमा को बधाई दी
July 31, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो राष्‍ट्रमंडल खेल 2026 में महिला डिस्कस थ्रो स्‍पर्धा में कांस्‍य पदक जीतने पर सीमा को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि सीमा ने 58.65 मीटर के सर्वश्रेष्‍ठ थ्रो के साथ पदक हासिल किया।

श्री मोदी ने कहा कि उनकी इस कामयाबी से भारत गौरवान्वित हुआ है और देश के युवाओं को प्रेरणा मिली है। उन्होंने उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया;

“सीमा को महिलाओं के डिस्कस थ्रो स्‍पर्धा में 58.65 मीटर के सर्वश्रेष्‍ठ थ्रो के साथ कांस्‍य पदक जीतने पर बधाई। उनकी कोशिशों ने भारत को गर्व महसूस कराया है और हमारे देश के युवाओं को प्रेरित किया है। भविष्‍य के प्रयसों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

#CWG2026”