प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री महामहिम डॉ. थोंगलोउन सिसोउलिथ के साथ फोन पर बातचीत की।

इस बातचीत में दोनों नेताओं ने वैश्विक कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्वास्थ्य और आर्थिक चुनौतियों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री ने लाओस में इस महामारी की रोकथाम के लिए लाओ पीडीआर सरकार द्वारा किए गए प्रभावी उपायों की सराहना की।

दोनों नेताओं ने कोविड के बाद नई दुनिया के अनुरूप तैयार होने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता और सर्वोत्तम अभ्यासों एवं अनुभवों को साझा करने पर सहमति व्यक्त की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लाओस के साथ भारत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों पर प्रकाश डाला और लाओस के वात फो में विश्व विरासत स्थल के पुनर्निर्माण में शामिल होने पर संतोष व्यक्त किया। लाओस के प्रधानमंत्री ने लाओस के विकास कार्यक्रमों, क्षमता निर्माण और छात्रवृत्ति हेतु भारत के समर्थन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत के विस्तारित पड़ोस नीति में महत्वपूर्ण भागीदार लाओ पीडीआर के साथ अपनी विकास साझेदारी को जारी रखने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s continuing tradition of celebrating its teachers

Media Coverage

India’s continuing tradition of celebrating its teachers
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने एसआरसीसी के कार्यक्रम में जाने और वापस आने के दौरान अपनी मेट्रो यात्रा के पल साझा किए
September 05, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एसआरसीसी के कार्यक्रम में जाने और वापस आने के दौरान अपनी मेट्रो यात्रा की झलकियां साझा कीं।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने जानकारी दी:

“मेट्रो यात्रा के पल…

एसआरसीसी के कार्यक्रम में जाते और वापस आते समय।”