प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पुणे के लोग विशिष्ट शैली में स्वागत करना भलीभांति जानते हैं। दरअसल, वंदे भारत ट्रेन के पुणे आगमन पर पुणे के लोगों ने ढोल-ताशा की अत्यंत जीवंत लय-ताल के साथ उसका भव्य स्वागत किया।
मध्य रेलवे के एक ट्वीट पर अपनी राय व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा;
‘पुणे के लोग यह भलीभांति जानते हैं कि विशिष्ट शैली में किस तरह से स्वागत किया जाता है!’
Pune surely knows how to welcome in style! https://t.co/SryEBCxn6I
— Narendra Modi (@narendramodi) February 11, 2023


