प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान के बाद देशवासियों ने #MainBhiChowkidar कैंपेन का समर्थन किया है। शनिवार को पीएम मोदी ने लोगों से #MainBhiChowkidar की शपथ लेने का आग्रह किया था। इसके तुरंत बाद इस कैंपेन से लाखों की संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली है। आज ट्विटर पर #MainBhiChowkidar टॉप ट्रेंड बन गया।
#MainBhiChowkidar कैंपेन नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप’ पर लॉन्च किया गया है, जहां लोग प्रधानमंत्री की तस्वीर के साथ अपनी तस्वीरें अपलोड कर सकते हैं और संकल्प ले सकते हैं। हजारों लोगों ने NaMo ऐप पर संकल्प लेकर इस जनआंदोलन के प्रति अपना समर्थन दिखाया और इसे सोशल मीडिया पर साझा किया।
क्या आपने #MainBhiChowkidar संकल्प लिया?


