प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा का उद्देश्य तनाव को सफलता में परिवर्तित करना है, जिससे परीक्षा योद्धा मुस्कुराहट के साथ परीक्षा दे सकें।

शिक्षा मंत्रालय ने एक एक्स पोस्ट में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पे चर्चा 2024 गतिविधियों में भागीदारी करने का आग्रह किया है।

शिक्षा मंत्रालय ने अपनी पोस्ट में जानकारी देते हुए कहा- कोई भी नीचे दी गई वेबसाइट पर जाकर इसमें भाग ले सकता है और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ सीधे वार्तालाप करने का अवसर प्राप्त सकता है। लिंक इस प्रकार है.

https://innovateindia.mygov.in/ppc-2024/

शिक्षा मंत्रालय की एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री ने अपनी एक्स पोस्ट में कहा;

“परीक्षा पे चर्चा का उद्देश्य तनाव को सफलता में बदलना है, परीक्षा योद्धाओं को मुस्कुराहट के साथ परीक्षा देने में सक्षम बनाना है। संभव है कि अगला महत्वपूर्ण अध्ययन सुझाव सीधे हमारे आपसी संवाद सत्र से मिल सकता है!”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
‘First in my bloodline’ to ‘life’s not a leaderboard’: PM Modi’s key moments from IIT Delhi convocation 2026

Media Coverage

‘First in my bloodline’ to ‘life’s not a leaderboard’: PM Modi’s key moments from IIT Delhi convocation 2026
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने भारत छोड़ो आंदोलन के वीर आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की
August 09, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी आंदोलनकारियों को स्मरण करते हुए भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके साहस और दृढ़ संकल्प को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व से प्रेरित भारत छोड़ो आंदोलन के आह्वान ने स्वतंत्रता संग्राम में नई ऊर्जा का संचार किया तथा औपनिवेशिक शासन से मुक्ति पाने के लिए भारत के लोगों के अटूट संकल्प को प्रतिबिंबित किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी आंदोलनकारियों को स्मरण करता हूँ। उनका साहस प्रत्येक भारतीय के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। महात्मा गांधी जी के नेतृत्व से प्रेरित भारत छोड़ो आंदोलन के आह्वान ने हमारे स्वतंत्रता संग्राम में नई ऊर्जा का संचार किया तथा औपनिवेशिक शासन से मुक्ति पाने के लिए हमारे लोगों के अटूट संकल्प को प्रतिबिंबित किया।