प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सऊदी अरब के हज एवं उमरा मंत्री तौफीक बिन फवजान अल-रबिया के साथ किए गए हज समझौते 2025 का स्वागत किया है। श्री मोदी ने कहा कि यह समझौता भारत से हज करने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक शानदार समाचार है। प्रधानमंत्री ने कहा, "हमारी सरकार श्रद्धालुओं के लिए बेहतर तीर्थयात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए एक पोस्ट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने पोस्ट किया:

"मैं इस समझौते का स्वागत करता हूं, जो भारत से हज करने वाले श्रद्धालुओं के लिए बहुत अच्छी खबर है। हमारी सरकार श्रद्धालुओं के लिए बेहतर तीर्थयात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
National Technology Day Special: India’s patent boom is rewiring the auto industry

Media Coverage

National Technology Day Special: India’s patent boom is rewiring the auto industry
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम्, गुरु सेवा को बताया ज्ञान प्राप्ति का मार्ग
May 12, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने संस्कृत में एक सुभाषितम को साझा किया, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया है कि केवल गुरु की समर्पित सेवा से ही ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री ने संस्कृत में एक सुभाषितम साझा किया-

"यथा खात्वा खनित्रेण भूतले वारि विन्दति।

तथा गुरुगतां विद्यां शुश्रूषुरधिगच्छति॥"

सुभाषितम् यह बताता है कि जिस प्रकार पानी प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और धैर्य से धरती को खोदना पड़ता है, उसी प्रकार ज्ञान भी केवल गुरु की निष्ठापूर्वक सेवा करने, विश्वास, समर्पण, अनुशासन और ईमानदारी के माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

"यथा खात्वा खनित्रेण भूतले वारि विन्दति।

तथा गुरुगतां विद्यां शुश्रूषुरधिगच्छति॥"