प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और ओडिशा सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के बीच हुए समझौता ज्ञापन पर ओडिशा के लोगों को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि यह योजना विशेष रूप से ओडिशा की महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए किफायती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करेगी।

ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी के एक्स पोस्ट के जवाब में प्रधानमंत्री ने पोस्ट किया:

"ओडिशा के लोगों को बधाई!

यह वास्तव में एक विडंबना थी कि ओडिशा के मेरे बहनों और भाइयों को पिछली सरकार द्वारा आयुष्मान भारत के लाभों से वंचित रखा गया। यह योजना कम लागत पर उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करेगी। इससे विशेष रूप से ओडिशा की नारी शक्ति और बुजुर्गों को लाभ होगा।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Nuclear Leap: Bharat’s PFBR Signals New Era of Energy Independence

Media Coverage

Nuclear Leap: Bharat’s PFBR Signals New Era of Energy Independence
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने हंगरी के संसदीय चुनाव में शानदार जीत के लिए श्री पीटर मैग्यार को बधाई दी
April 13, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री पीटर मैग्यार और टिस्ज़ा पार्टी को उनकी शानदार चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि भारत और हंगरी गहरे संबंधों, साझा मूल्यों और स्थायी आपसी सम्मान के बंधन से जुड़े हुए हैं। श्री मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने तथा दोनों क्षेत्रों के लोगों की साझा समृद्धि और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने हेतु श्री मैग्यार के साथ मिलकर काम करने के प्रति आशान्वित हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

"हंगरी के संसदीय चुनाव में शानदार जीत के लिए श्री पीटर मैग्यार और टिस्ज़ा पार्टी को हार्दिक बधाई। भारत और हंगरी गहरी मित्रता, साझा मूल्यों और स्थायी आपसी सम्मान के बंधन से जुड़े हुए हैं। मैं हमारे द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने तथा अपने लोगों की साझा समृद्धि और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने हेतु आपके साथ मिलकर काम करने के प्रति आशान्वित हूँ।

@magyarpeterMP "