कैसे युवा राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं पर कोई विचार है? तो उसे तुरंत साझा करें
'नरेंद्र मोदी ऐप' पर युवाओं सशक्तिकरण और विकास के अपने नए सुझाव भेजें।
हम अपने युवाओं को पूरी क्षमता हासिल करने, युवाओं को उनके सपनों को हासिल करने के लिए किस प्रकार मदद कर सकते हैं.... अपने विचार 'नरेंद्र मोदी ऐप' पर साझा करें

राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए अपने विचार साझा करिए और बताइए कि कैसे युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में और ज्यादा सम्मिलित किया जा सकता है। युवाओं के सशक्तिकरण और विकास के लिए अधिक से अधिक विचार साझा करें और बताएं कि कैसे हम अपने युवाओं को उनकी क्षमता हासिल करने, उनके सपनों को हासिल करने में मदद कर सकते हैं।

राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन 1995 से किया जाता रहा है। हर साल इसका आयोजन किसी एक राज्य में किया जाता है। इस साल इसका आयोजन छत्तीसगढ़ के रायपुर में किया जा रहा है। हर साल यह स्वामी विवेकानंद के जयंती 12 जनवरी को मनाया जाता है। इस साल के राष्ट्रीय महोत्सव का विषय, 'विकास, कौशल और सद्भाव के लिए भारतीय युवा' है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से करीब 10,000 युवा इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवा शक्ति में विश्वास रखते हैं। उन्हें विश्वास है कि भारतीय युवा आने वाले सालों में देश को सफलता की नई ऊंचाईयों पर लेकर जाएंगे। युवाओं की उम्मीदों को पूरा करने की दिशा में सरकार ने कई कार्यक्रमों की शुरुआत की है। यह अनुप्रयोग निर्णय लेने में युवाओं को शामिल करने और उनके विवेकपूर्ण विचारों को साझा करने की प्रधानमंत्री के कई प्रयासों का एक हिस्सा है।

आप अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में साझा कर सकते हैं। प्राप्त किए गए सुझावों में से कुछ पर प्रधानमंत्री महोत्सव के दौरान बात करेंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s data centre boom: Rising demand for power and water

Media Coverage

India’s data centre boom: Rising demand for power and water
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने श्री अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
May 02, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्री अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें श्री अजय राय के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ और उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"