प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो में COP26 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रीय वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि भारत 2070 तक अपने नेट- जीरो लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा और 2030 तक देश 500 गीगा वाट गैर जीवाश्म ईंधन क्षमता हासिल करेगा।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Apple overshoots iPhone production target under PLI scheme by 80%

Media Coverage

Apple overshoots iPhone production target under PLI scheme by 80%
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए विश्व को प्रभावित करने में वीरता और साहस के महत्व पर प्रकाश डाला
March 18, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जिसमें वीरता के महत्व और एक साहसी व्यक्ति के पूरे विश्व पर पड़ने वाले गहरे प्रभाव को रेखांकित किया गया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वीरता और पराक्रम वह पूंजी है, जिससे हर कठिनाई का सामना किया जा सकता है। श्री मोदी ने यह भी कहा कि भारत के युवाओं का साहस और आत्मविश्वास इस संदर्भ में प्रेरणा का स्रोत है।

प्रधानमंत्री ने एक्स(X) पर लिखा;

"वीरता और पराक्रम वो पूंजी है, जिससे हर कठिनाई का सामना किया जा सकता है। भारत के युवाओं का साहस और आत्मविश्वास इसी की प्रेरणा देता है।

एकेनापि हि शूरेण पादाक्रान्तं महीतलम्।

क्रियते भास्करेणेव स्फारस्फुरिततेजसा ॥"

सूर्य जिस प्रकार अपने प्रखर और विस्तृत तेज से समग्र पृथ्वी को प्रकाशित करता है, उसी प्रकार एक वीर पूरी पृथ्वी को अपने पराक्रम से प्रभावित कर सकता है।