"Narendra Modi greets Malayali community on the festival of Onam"
"Onam is a festival of prosperity, unity, virtue and truthfulness: Narendra Modi"

गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया भर में बसे मलयाली समाज के परिवारों को आज से शुरू हो रहे ओणम के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

ओणम के महात्म्य को लेकर मलयालम भाषा में प्रेषित अपने शुभकामना संदेश में श्री मोदी ने कहा कि, ओणम का त्योहार समृद्धि, एकता, मूल्यों और सत्यवृत्ति का पावन पर्व है।

उन्होंने कहा कि प्रजावत्सल महाबली के स्वर्णिम युग में जिस समृद्धि और एकता के दर्शन समाज जीवन में होते थे, उसका पुनित स्मरण ओणम कराता है। एकता और भाईचारा आज वक्त की मांग है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व भर में बसने वाले मलयाली परिवारों ने अपने कड़े परिश्रम और बौद्धिक कौशल से अपनी अनूठी पहचान स्थापित की है। निरंतर संघर्षमय एवं पुरुषार्थी जीवन में भी मलयाली समाज चिन्गम के महीने में अपने परिवार के साथ थीरूव्रोनम् मनाना नहीं भूलता। मां अमृतानंदमयी देवी के ६०वें जन्म दिवस पर आगामी २६ सितंबर को अपने केरल दौरे का जिक्र करते हुए श्री मोदी ने उम्मीद जतायी कि इस अवसर पर केरल में सभी से मुलाकात का सौभाग्य मिलेगा।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s Defence Exports Explode: ₹40,000 Crore Milestone Signals a New Manufacturing Era

Media Coverage

India’s Defence Exports Explode: ₹40,000 Crore Milestone Signals a New Manufacturing Era
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से लोगों की हुई मौत पर शोक व्यक्त किया
September 06, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिल्ली के सत्य निकेतन में एक इमारत के गिरने की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने उन लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी घटनास्थल पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और घटना से प्रभावित सभी लोगों को सहायता प्रदान कर रहे हैं।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी:

“दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना दुःखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारी घटनास्थल पर काम कर रहे हैं और हादसे से प्रभावित लोगों की सहायता कर रहे हैं: PM @narendramodi”