"The Kite Festival across Gujarat to be 8-day affair January 7-14"
"Watch the event LIVE @narendramodi.in"

अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव- 2014

गुजरात के अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव ने देश- विदेश के पर्यटको को आकर्षित किया है

मुख्यमंत्री श्री मोदी 12 जनवरी को सुबह 9 बजे अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2014 का शुभारम्भ करेंगे

इस वर्ष पतंग महोत्सव आठ दिन तक आयोजित किया जाएगा: रिवरफ्रंट में थीम पवेलियन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन

गुजरात के अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव ने देश विदेश के पर्यटकों को आकर्षित किया है, जिसके कारण राज्य की पर्यटन गतिविधियों को गति मिली है। इतना ही नहीं, पर्यटन के साथ जुड़े हुए लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार भी मिल रहा है। गुजरात में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव के आयोजन की जानकारी देते हुए आज यह बात राज्य के पर्यटन मंत्री सुरभ भाई पटेल ने कही।

उन्होंने कहा कि इस बार 7 जनवरी से अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि गुजरात में पतंगोत्सव का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजन होने की वजह से इन दिनों के दौरान विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि देखने में आई है। राज्य सरकार और पर्यटन विभाग के इस प्रकार के सफल आयोजन से राज्य की अर्थव्यवस्था भी ज्यादा मजबूत हुई है। पतंग बनाकर गुजरा करने वाले कारीगरों, व्यापारियों की आर्थिक स्थिति भी सुधरी है और इससे जुड़े आनुषांगिक रोजगार के अवसरों में भी बढ़ोतरी हुई है।

श्री पटेल ने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि इस साल पतंग महोत्सव 7 जनवरी से 14 जनवरी तक, अर्थात् 8 दिन तक चलेगा। इसमें राज्य के पतंगबाजों के साथ ही देश- विदेश के पतंगबाज भी अपना हुनर दिखलाएंगे। इस पतंगोत्सव के दौरान 11 जनवरी को शाम 7 बजे साबरमती रिवरफ्रंट में थीम पवेलियन का शुभारम्भ किया जाएगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। यहीं पर 12 जनवरी को सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2014 का शुभारम्भ करेंगे और पतंगबाजों का उत्साह बढ़ाएंगे।

मुख्यमंत्री थीम पवेलियन और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण भी करेंगे। इस अवसर पर आयोजित समारोह में भागवत विद्यापीठ के विद्यार्थियों द्वारा “आदित्य स्तुति”प्रस्तुत की जाएगी। सूर्य की स्तुति के साथ 2000 विद्यार्थियों द्वारा “सूर्य नमस्कार” के स्वरूप में कसरत के करतब प्रस्तुत किए जाएंगे। इस मौके पर देश- विदेश के पतंगबाजों द्वारा मार्च पास्ट भी किया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पतंग की थीम पर हमारी संस्कृति की झलक सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा प्रस्तुत की जाएगी।

पर्यटन निगम द्वारा प्रतिदिन शाम के बाद पतंगबाजों के लिए खास तौर पर “तुक्कल” उड़ाने का आयोजन भी किया गया है। इसी प्रकार 13 जनवरी को दिन में पतंग उत्सव होगा और रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी भी आयोजित किया जाएगा। 14 जनवरी 2014 को मकर संक्रांति पर अहमदाबाद की सांस्कृतिक विरासत समान पोलों में लोग पतंग उड़ाने का आनन्द लेंगे। 12,13 और 14 जनवरी को समग्र दिन के दौरान रिवरफ्रंट ग्राउंड पर पूरे दिन देश, विदेश के पतंगबाज पतंग उड़ाएंगे।

इस समग्र कार्यक्रमों में पर्यटन राज्य मंत्री जयेश भाई रादड़िया, गुजरात पर्यटन निगम के अध्यक्ष कमलेश पटेल सहित कई महानुभाव और पतंगबाज और नागरिक उपस्थित रहेंगे।

You can watch the events LIVE on narendramodi.in and follow live tweets on narendramodi_in

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s Budget Driving AI, Semiconductors and IT Growth

Media Coverage

India’s Budget Driving AI, Semiconductors and IT Growth
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री के साथ बातचीत की
March 02, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi held discussions with His Royal Highness Prince Mohammed bin Salman, the Crown Prince and Prime Minister of Saudi Arabia.

The two leaders discussed the evolving situation in West Asia. Prime Minister Modi strongly condemned the recent attacks on Saudi Arabia, noting that they are in violation of its sovereignty and territorial integrity.

Both leaders agreed that the earliest restoration of regional peace and stability is of utmost importance.

The Prime Minister thanked His Royal Highness for looking after the well-being of the Indian community in Saudi Arabia during these difficult times.

The Prime Minister shared on X:

" Discussed the evolving situation in West Asia with Crown Prince and PM of Saudi Arabia, HRH Prince Mohammed bin Salman. India condemns the recent attacks on Saudi Arabia in violation of its sovereignty and territorial integrity. We agreed that earliest restoration of regional peace and stability is of utmost importance. I thanked him for looking after the well-being of the Indian community in these difficult times."