"Rasoolan Bibi blesses Narendra Modi, says she wanted to meet Narendra Modi after his Rewari speech"

परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की धर्मपत्नि वयोवृद्ध रसुलन बीबी ने गांधीनगर पहुंचकर श्री मोदी को दिया आशीर्वाद

गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से आज सेना का सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र हासिल करने वाले शहीद वीर अब्दुल हमीद की धर्मपत्नि श्री रसुलन बीबी ने गांधीनगर में भेंट की और हिन्दुस्तान में जनकल्याण के लिए उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। शहीद वीर अब्दुल हमीद को १९६५ के भारत-पाक युद्ध में अदम्य शौर्य और बलिदान के लिए सेना के सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से मरणोपरांत नवाजा गया था। मुख्यमंत्री ने शहीद वीर की धर्मपत्नि को शॉल ओढ़ाकर अभिवादन किया।

श्री रसुलन बीबी फिलहाल उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में स्थित अपने गांव धामपुर में रहतीं हैं। नासाज तबीयत के बावजूद वे आज अपने दो पौत्रों के साथ श्री मोदी से मुलाकात के लिए विशेष तौर पर पहुंची थीं। उन्होंने हरियाणा के रेवाड़ी में आयोजित पूर्व सैनिकों और शहीदों की रैली में देश की रक्षा के लिए सेना के जोश और जज्बे को बढ़ाने वाला श्री नरेन्द्र मोदी का भाषण अपने गांव में टीवी पर सुना था और श्री मोदी से गांधीनगर जाकर रूबरू मुलाकात की दिली ख्वाहिश अपने पोतों के समक्ष जतायी थी। श्री रसुलन बीबी ने भावविभोर होकर कहा कि यह ख्वाहिश आज पूरी हो गई।

इस अवसर पर युवक सेवा और सांस्कृतिक विभाग के सचिव भाग्येश झा उपस्थित थे।

Narendra Modi meets wife of deceased Param Vir Chakra awardee

Narendra Modi meets wife of deceased Param Vir Chakra awardee

Narendra Modi meets wife of deceased Param Vir Chakra awardee

Narendra Modi meets wife of deceased Param Vir Chakra awardee

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From AI to Semiconductors: Modi Courts Europe Inc. for India’s Next Growth Phase

Media Coverage

From AI to Semiconductors: Modi Courts Europe Inc. for India’s Next Growth Phase
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर दुःख व्यक्त किया है
May 19, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

 प्रधानमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल खण्डूड़ी ने सशस्त्र बलों से लेकर राजनीतिक जगत तक विभिन्न क्षेत्रों में अमूल्य योगदान दिया है जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। श्री मोदी ने मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान उत्तराखंड के विकास के प्रति उनके दृढ़ समर्पण का उल्लेख किया और केंद्रीय मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल को सच्चे अर्थों में प्रेरणादायक बताया। उन्होंने देशभर में संपर्क व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार लाने के लिए उनके अथक प्रयासों की भी सराहना की।

 प्रधानमंत्री ने दुःख की इस घड़ी में दिवंगत नेता के परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

 प्रधानमंत्री ने एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा है:

 "उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूड़ी (सेवानिवृत्त) जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। सशस्त्र बलों से लेकर राजनीतिक जगत में उन्होंने बहुमूल्य योगदान दिया जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। उत्तराखंड के विकास के लिए वे हमेशा समर्पित रहे, जो मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में भी साफ तौर पर दिखा। केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उनका कार्यकाल हर किसी को प्रेरित करने वाला है। देशभर में कनेक्टिविटी की बेहतरी के लिए उन्होंने निरंतर अथक प्रयास किए। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति!"

 उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूडी (सेवानिवृत्त) जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। सशस्त्र बलों से लेकर राजनीतिक जगत में उन्होंने बहुमूल्य योगदान दिया, जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। उत्तराखंड के विकास के लिए वे हमेशा समर्पित रहे, जो मुख्यमंत्री के… pic.twitter.com/JNhgOsj0eY