"Shri Narendra Modi voted from Ranip in Ahmedabad, Gujarat"
"Elections are a festival of democracy. Everyone must join this festival of democracy and strengthen it: Shri Modi"
"On 16th May the message will be clear. There will be a strong government led by BJP. There is no confusion of that: Shri Modi"
"This is an election of hope. It is bringing a new trust. These elections will give new strength to the nation: Shri Modi"

vote-300414-in3

श्री नरेन्द्र मोदी ने 30 अप्रैल की सुबह गुजरात में अहमदाबाद के रानिप में एक स्कूल अपना वोट डाला।

श्री मोदी ने इस मौके पर चुनाव को लोकतं त्र का सबसे बड़ा पर्व करार दिया और लोगों से बड़ी तादाद में मतदान करने की अपील की। उन्होंने प्रचार अभियान के दौरान गुजरात की जनता के समर्थन के लिए धन्यवाद प्रकट किया और कहा, “मैं गुजरात के लोगों को बधाई देता हूं। प्रचार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है। चुनाव लोकतंत्र के उत्सव हैं। प्रत्येक व्यक्ति को लोकतंत्र के इस पर्व में शामिल होना चाहिए तथा इसे मजबूत करना चाहिए।”

श्री मोदी ने कहा कि 16 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस का सफाया होना निश्चित है। श्री मोदी ने कहा, “मैं कह सकता हूं कि मां-बेटे की सरकार जा रही है। कांग्रेस जिस तरह से तीसरे मोर्चा के साथ गठबंधन के बयान दे रही है, उससे साबित होता है कि उसने हार कबूल ली है। 16 मई को संदेश स्पहष्ट, होगा। भाजपा के नेतृत्वन में मजबूत सरकार बनेगी। इसमें कोई संदेह नहीं है।”

उन्होंने लोगों से कांग्रेस के कुशासन को याद रखने और बेहतर भविष्य के लिए उन्हें सत्ता से बाहर करने का आग्रह किया। उन्होंने भारत की जनता में अपना विश्वाैस प्रकट किया और भारत के बेहतर भविष्य के लिए वोट देने की अपील की। श्री मोदी ने कहा, “यह उम्मीद का चुनाव है। यह नया भरोसा लेकर आ रहा है। ये चुनाव देश को नयी ताकत देंगे।”

श्री मोदी ने गुजरात की जनता से क्षमा मांगते हुए कहा कि उन्होंने यहां सिर्फ 18 घंटे प्रचार किया। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात की जनता ने प्रचार खुद अपने हाथों में लिया और इसके लिए उन्होंने जनता को बधाई भी दी।

vote-300414-in4

vote-300414-in5

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Make in India Electronics: Cos create 1.33 million job as PLI scheme boosts smartphone manufacturing & exports

Media Coverage

Make in India Electronics: Cos create 1.33 million job as PLI scheme boosts smartphone manufacturing & exports
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पवित्र प्रकाश उत्सव पर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन किया
December 27, 2025

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पवित्र प्रकाश उत्सव के अवसर पर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन किया। श्री मोदी ने कहा कि वे साहस, करुणा और बलिदान के प्रतीक हैं। श्री मोदी ने कहा, "उनका जीवन और उनकी शिक्षाएं हमें सत्य, न्याय, धर्म और मानव गरिमा की रक्षा के लिए खड़ा होने की प्रेरणा देती हैं। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की दृष्टि पीढ़ियों को सेवा और निःस्वार्थ कर्तव्य करने का मार्गदर्शन देती है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पवित्र प्रकाश उत्सव पर हम उनके सामने श्रद्धा से सिर झुकाते हैं। वे साहस, करुणा और त्याग के प्रतीक रहे हैं। उनका जीवन और उनकी शिक्षाएं हमें सत्य, न्याय, धर्म और मानव गरिमा की रक्षा के लिए खड़ा होने की प्रेरणा देती हैं। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की दृष्टि पीढ़ियों को सेवा और निःस्वार्थ कर्तव्य करने का मार्गदर्शन देती है।

यहाँ इस साल की शुरुआत में तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब की मेरी यात्रा की कुछ तस्वीरें हैं, जहाँ मैंने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और माता साहिब कौर जी के पवित्र जोरे साहिब का भी दर्शन किया था।

"ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਪਵਿੱਤਰ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਉਤਸਵ 'ਤੇ ਅਸੀਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾ ਸਹਿਤ ਪ੍ਰਣਾਮ ਕਰਦੇ ਹਾਂ। ਉਹ ਹਿੰਮਤ, ਹਮਦਰਦੀ ਅਤੇ ਕੁਰਬਾਨੀ ਦੇ ਪ੍ਰਤੀਕ ਹਨ।ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਜੀਵਨ ਅਤੇ ਸਿੱਖਿਆਵਾਂ ਸਾਨੂੰ ਸੱਚ, ਨਿਆਂ, ਧਰਮ ਲਈ ਖੜ੍ਹੇ ਹੋਣ ਅਤੇ ਮਨੁੱਖੀ ਮਾਣ-ਸਨਮਾਨ ਦੀ ਰਾਖੀ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰਦੀਆਂ ਹਨ। ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦਾ ਦ੍ਰਿਸ਼ਟੀਕੋਣ ਪੀੜ੍ਹੀਆਂ ਨੂੰ ਸੇਵਾ ਅਤੇ ਨਿਰਸਵਾਰਥ ਕਰਤੱਵ ਦੇ ਰਾਹ 'ਤੇ ਰਹਿਨੁਮਾਈ ਕਰਦਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ।

ਇਸ ਸਾਲ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਵਿੱਚ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਜੀ ਪਟਨਾ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਮੇਰੀ ਯਾਤਰਾ ਦੀਆਂ ਇੱਥੇ ਤਸਵੀਰਾਂ ਹਨ, ਜਿੱਥੇ ਮੈਨੂੰ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਸਾਹਿਬ ਕੌਰ ਜੀ ਦੇ ਪਵਿੱਤਰ ਜੋੜਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਵੀ ਹੋਏ ਸਨ।"