मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय विद्यार्थियों पर हुए वंशीय हमलों को रोकने के लिए ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधी मंडल से अनुरोध किया |
मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनीधी मंडल के १४ सदस्यों के साथ बैठक में भारतीय विद्यार्थियों पर वंशीय हमलो को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया | इस बैठक में ऑस्ट्रेलिया के भारतीय हाईकमिश्नर श्री जॉन मकार्ति, आस्ट्रेलियन इंटरनेशनल एजूकेशन चीफ़ श्री कोल्लिन वाल्ल्तेर्स सहित कई आस्ट्रेलियन पदाधिकारियों ने भाग लिया |
मुख्यमंत्री ने कहाँ की गुजरात सरकार गुजराती विद्यार्थियों से सीधे संपर्क बनाये हुए है | उन्होंने बताया की गुजराती विद्यार्थी ऑस्ट्रेलिया में उ़च्च शिक्षा के लिए उत्सुक रहतें हैं लेकीन यदि यही हालत रहे तो लोगो का आस्ट्रेलियन सरकार पर से भरोसा उठ जायेगा | इसलिए ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण होना अत्यंत आवश्यक है |
प्रतिनिधी मंडल ने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाते हूए कहाँ की उनकी सरकार हमलों को रोकने के आवश्यक प्रयास कर रही है |


