Quoteनरेंन्द्र मोदी ऐप दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला राजनीतिक ऐप
Quoteनरेंन्द्र मोदी ऐप से प्रधानमंत्री मोदी से प्रत्यक्ष रुप से जुड़ें और देश में बदलाव लाने के उनके नजरिए को जानें- #TransformingIndia
Quoteनरेंन्द्र मोदी ऐप प्रधानमंत्री की दिनचर्या को जानने का एकमात्र विकल्प
Quoteसरकार की प्रत्येक नीति और कार्यक्रम के हरेक पहलू को जानिए नरेन्द्र मोदी ऐप पर प्राप्त कीजिए

क्या है नरेंन्द्र मोदी ऐप, जोकि दुनिया की सबसे ज्यादा डाउनलोड की जाने वाली राजनीतिक ऐप है? क्या ये आपको प्रत्यक्ष रुप से प्रधानमंत्री मोदी से जोड़ती है? क्या यह ताजा खबरों से आपका सशक्तिकरण करती है और आपके हितों और आवश्यकताओं को ध्यान में रखती है? क्या सामान्य तौर पर यह तकनीक प्रेमी के लिए एक उपयुक्त ऐप है? क्या इसके बारे में इतना ही है या और भी कुछ है? लेकिन इसके लिए सबसे पहले इस बिंदु को विस्तार से समझते हैं।

  1. प्रधानमंत्री से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ना- एक प्रधानमंत्री के बारे में सोचो जिसका काम, नीति अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रेरणा बन गया है। और सोचो उस प्रधानमंत्री के बारे में जिनकी भारत में बदलाव लाने की व्यापक दृष्टि की प्रशंसा न केवल अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हुई बल्कि जमीनी स्तर पर परिणाम भी दिखना शुरु हो गया। यहां पर दो उपलब्धियों का उल्लेख किया जा सकता है- भारत अब विश्व में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है, यहां तक कि चीन से भी आगे, भारत 2016 में FDI के लिए सबसे उपयुक्त स्थान होगा, यहां तक की चीन और अमेरिका से भी आगे, अब आप कल्पना कीजिए की आप प्रत्यक्ष रुप से मोदी से जुड़े हुए हैं, जी हां यही ताकत है नरेंन्द्र मोदी ऐप की जोकि इसके माध्यम से आपको मिलती हैं। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि इसके 3.3 मिलियन यूजर हैं। नरेंन्द्र मोदी ऐप दुनिया की किसी भी नेता का सबसे अधिक डाउनलोड होने वाला और उपयोग किया जाने वाला ऐप है।

 

यह एक वह ऐप है जिसे कि खुद प्रधानमंत्री मोदी भी फॉलो करते हैं, न केवल एक बार बल्कि प्रतिदिन कई बार। पीएम यह देखते रहते हैं कि लोग क्या कह रहे हैं और क्या सोच रहे हैं। देश की नब्ज़ को जानने के लिए वो ऐसा करते हैं। भारत की सफलता की कहानी में योगदान देने के लिए लोगों से उनके विचारों को प्राप्त किया जाता है। नीतियों को लेकर भी पीएम लोगों से सुझाव चाहते हैं। और कोई सुझाव या कमेंट पसंद आने पर कई बार प्रधानमंत्री खुद रिस्पॉन्ड भी करते हैं। यह ऐप प्रधानमंत्री के अभियानों जैसे कि स्वच्छ भारत के लिए वालंटियरिंग करने और डिजिटल इंडिया या माई गव से जुड़ने के लिए बहुत से लोगों को पावर प्रदान करता है। उदाहरण के तौर पर लाखों नागरिक नरेन्द्र मोदी ऐप के माध्यम से कुछ ही सेकेंडों में प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं भेजते हैं, हज़ारों लोग स्वच्छ भारत अभियान से 02 अक्टूबर को जुड़ते हैं और 03 लाख से भी अधिक नागरिक नरेन्द्र मोदी ऐप के माध्यम से #Sandesh2Soldiers का प्रयोग करके संदेश भेजते हैं। इन सबसे कहीं ऊपर- पूरी तरह से नई सोच के साथ एक उज्जवल विचार को जगह प्रदान की जाती है। आप सभी व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात कर सकते हैं। पूर्व में भी ऐसा कई बार हो चुका है। हो सकता है कि अगला नम्बर आपका हो!

  1. अपडेट रहिएः- हम लोग पांच साल में एक बार वोट करते हैं लेकिन उसके बीच में क्या होता है? क्या सरकार को एक नियमित अंतराल पर रिपोर्ट नहीं जमा करनी चाहिए कि वो क्या कर रही है और जो उसने वादे किए थे, उनके ऊपर क्या तरक्की अभी तक ही है? खैर, अब तो न केवल सरकार बल्कि स्वयं प्रधानमंभी इन सभी की रिपोर्टिंग कर रहे हैं और वो भी किसी नियमित अंतराल पर नहीं प्रतिदिन! पीएम इंफो-ग्राफिक्स, चार्ट, पॉलिसी घोषणा, प्रोग्रेस रिपोर्ट्स औऱ अन्य माध्यमों से इस काम को पूरा करते हैं। आपके पास इतना समय नहीं होता है कि आप सभी अखबारों को पढ़ें और सुशासन से सम्बन्धित खबरों का अलग से चयन करें। इसकी चिंता करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि नमो ऐप इस कार्य को आपके लिए कर देता है। प्रतिदिन। सरकारी कार्यक्रमों के प्रत्येक पहलू और नीतियों का अब आपको रियल टाइम में ही पता लग जाता है और यह आपके लिए उपलब्ध भी होती है। आपके लिए फॉलो करने का, कमेंट करने का, आलोचना करने का, बदलाव के लिए सुझाव प्रदान करने का विकल्प होता है और यह आपको अपडेट भी रखता है। आपकी जो भी इच्छा है उसके लिए नमो ऐप आपके लिए पार्टनर की भूमिका अदा कर सकती है! गूगल प्ले स्टोर पर दिए गए एक रिव्यू में नागाराजन आर का इस ऐप के लिए कहना है कि "So Great! So Proud!! मुझे लगता है कि किसी प्रधानमंत्री ने अब से पहले लोगों के साथ उनके विचारों से जुड़ने के लिए ऐसा कदम नहीं उठाया था। यह सरकार आपके सुप्रीम नेतृत्व के तहत पारदर्शिता को दर्शाता है। इसे बनाए रखिए सर, आग बढ़ते रहिए सर।”

     

  2. तकनीक प्रेमीः आप जो भी प्रसिद्ध ऐप प्रयोग करते हो उसका साइज़ कितना होता है? 50 MB या कभी-कभी 80 MB या कभी इससे भी अधिक। कुछ प्रसिद्ध गेम्स का साइज़ तो 1 GB तक भी होता है। तो ऐसे में नमो ऐप का क्या साइज़ कितना है? केवल 20 MB, जी हां, एक पूरी तरह से फीचर्ड नमो ऐप- जिसमें कि 30 भाषाओं में आप मन की बात सुन सकते हो, उच्च गुणवत्ता वाले ग्राफिक्स और वीडियोज़ से आपको अपडेट रखता है और आपको सीधे प्रधानमंत्री के साथ परस्पर वार्ता करने का मौका देता है और आपको अपना खुद का नेटवर्क बनाने की ताकत प्रदान करता है और इसमें अधिक नहीं केवल 20 MB ही कन्ज़यूम होता है। जी हां इसी तकनीक प्रेम के साथ इस ऐप को डिज़ाइन किया गया है। केवल इतना ही नहीं बल्कि नमो ऐप बहुत ही कम डेटा खर्च करवाता है और बैट्री भी बहुत ही कम खाता है। यहां तक कि इंटरनेट की धीमी गति में भी नमो एप को एक्सेस किया जा सकता है। गूगल प्लेस्टोर पर कुल 91,710 रिव्यहू में से 77,162 रिव्यूह को 5 स्टार रेटिंग्स दी है और 8,231 ने 4 स्टार रेटिंग्स प्रदान की हैं। औसतन 4.7 की रेटिंग इस ऐप को हाईली रेटेड ऐप्स में से एक बनाता है। ‘Joe Sujai जी का कहना है कि “प्रधानमंत्री जी दुनिया के महानतम पुरुषों में से एक हैं। वो बहुत सारी चीज़ों को डिज़र्व करते हैं... वो त्वरित निर्णय करने की क्षमता रखने वाले व्यक्ति हैं...मीडिया के अलावा भी इस ऐप पर काफी कुछ है...हमारे प्रधानमंत्री जी को फॉलो करने के लिए यह ऐप बहुत ही लाभदायक है...जिन लोगों ने इस ऐप को बनाया है उन्हें हार्दिक अभिनन्दन... जय हिन्द...””

लेकिन उपरोक्त तथ्यों के अलावा एक और कारण है कि यह ऐप आपके लिए क्यों महत्वपूर्ण है। आपको पता लगेगा कि प्रधानमंत्री और उनकी सरकार बेहतरी के लिए क्या कर रही हैं, आपकी और आपके बच्चों की ज़िंदगी को बेहतर बनाने के लिए क्या कर रहे हैं और इसमें कोई बिचौलिया भी अब नहीं रह गया है। सीधे प्रधानमंत्री जी के द्वारा कही गई बातों को सुनिए और उसके बाद बिना किसी बिचौलिए और रोक-टोक के जवाब/प्रतिक्रिया भी दीजिए। अब कोई बिचौलिया नहीं है, कोई मीडिया नहीं है, कोई अधिकारी नहीं हैं और लाल फीताशाही नहीं है- अब केवल आप हैं और आपके साथ खुद प्रधानमंत्री हैं और आपके बीच में प्रत्यक्ष संवाद होता है।

Explore More
हर भारतीय का खून खौल रहा है: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

हर भारतीय का खून खौल रहा है: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी
Major Boost for Make-in-India: Defence Exports Surge 35-Fold In 11 Years Under Modi Govt, Says Rajnath Singh

Media Coverage

Major Boost for Make-in-India: Defence Exports Surge 35-Fold In 11 Years Under Modi Govt, Says Rajnath Singh
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 10 जून 2025
June 11, 2025

Citizens Appreciate PM Modi’s Transformative Governance: Building an Inclusive and Connected Bharat