"Shri Narendra Modi addresses rallies in Jharkhand"
"Whenever I come back here, I see that the anger against UPA has increased. Jharkhand is determined to punish UPA: Shri Modi"
"These elections are linked to the future of the youth. If this opportunity is lost there will be a wait of 5 years: Shri Modi"
"Jayant Bhai has worked with our Government & I have found him to be a very capable youngster. He can be an asset for Nation: Shri Modi in Jharkhand"
"People from Jharkhand came to meet me. They told me, Sardar Patel was humiliated by Nehru & we congratulate you for Statue of Unity: Shri Modi"
"I may have said some hard hitting things about PM & now I feel I should not have said it as cause of ruin is 1 family only: Shri Modi speaking about the book ‘The Accidental PM’"
"Yes, I never had toffee in my mind but I had trophies in my mind. We have won over 300 trophies be it from India or the world: Shri Modi on Congress VP’s statement"

श्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अप्रैल की सुबह हज़ारीबाग, धनबाद और दुमका में विशाल रैलियां संबोधित कीं और लोगों से अपील की कि वे आगे बढ़कर केन्द्र की कमज़ोर और ढुलमुल सरकार को बाहर का रास्ता दिखाएं. उन्होंने देश में ज़रूरी परिवर्तन के लिए लोगों से बीजेपी को वोट देने का अनुरोध किया.

श्री मोदी ने कहा कि 16 मई को चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ ही कांग्रेस का सफाया हो जाएगा. कांग्रेस से जुड़े लोग भी अब उनकी हार की बात मानने लगे हैं. उन्होंने युवाओं से बीजेपी को वोट देने की अपील की और केन्द्र में मज़बूत और स्थिर सरकार का भरोसा दिलाया. “ये चुनाव देश के युवाओं के भविष्य से जुड़े हैं. अगर ये अवसर चला गया तो फिर पांच साल तक इंतज़ार करना पड़ेगा, ” श्री मोदी ने कहा.

संजय बारु की हाल ही में आई किताब – द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर के बारे में बोलते हुए श्री मोदी ने कहा कि इस किताब में प्रधानमंत्री कार्यालय की कार्यशैली के बारे में पता चला है और उसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री पर पूर्व में दिए गए वक्तव्यों को लेकर अफसोस है. देश ने जाना है कि इस बर्बादी के पीछे केवल एक ही परिवार ज़िम्मेदार है. “मैंने अखबारों में पढ़ा कि प्रधानमंत्री का परिवार संजय बारु की किताब को लेकर नाराज़ है. उनकी बेटी कह रही हैं कि बारु ने धोखा दिया है. इसका मतलब यह है कि किताब में दिए गए तथ्य सही हैं. मैंने पूर्व में प्रधानमंत्री पर कुछ तीखी टिप्पणियां की थीं, लेकिन अब मुझे लगता है कि मुझे ऐसा नहीं बोलना चाहिए था क्योंकि देश की बर्बादी के पीछे बस एक ही परिवार है,” श्री मोदी ने कहा.

Dhanbad-150414-in5

श्री मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष की अपरिपक्वता की आलोचना की और हाल ही में उनके भाषण में टॉफी की बात का उल्लेख करते हुए श्री मोदी ने दृढ़तापूर्वक कहा कि देश को अनुभव और ज़िम्मेदार नेतृत्व की ज़रूरत है. उन्होंने कहा कि श्री मोदी के लिए ट्रॉफियां ज़्यादा मायने रखती हैं और साफ़ है कि पिछले एक दशक में गुजरात ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से अनेकानेक ट्रॉफियां और पुरस्कार जीते हैं.

श्री मोदी ने श्री अटल बिहारी वाजपेयी के गांवों के सशक्तिकरण के सपने के बारे में बोलते हुए गांवों को सड़कों से जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का उल्लेख किया और कहा कि बीजेपी अब एक कदम आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री सिंचाई योजना शुरू करेगी और सभी गांवों में पानी की पर्याप्त उपलब्धता भी सुनिश्चित करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी के घोषणा पत्र में कहा गया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य में किसानों की इनपुट लागत पर 50% लाभ भी जोड़ा जाएगा ताकि वे अपनी उपज उचित दामों पर बेच सकें.

श्री मोदी ने स्टेच्यू ऑफ़ यूनिटी प्रोजेक्ट में सहयोग के लिए झारखंड की जनता के प्रति आभार जताया. यह प्रोजेक्ट श्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के सम्मान में शुरू किया है.

श्री मोदी ने झारखंड में उनके पहले दौरे के बाद वहां बढ़े अपार जन-समर्थन के लिए भी आभार जताया. उन्होंने लोगों को जयंत सिन्हा को वोट देने और दिल्ली में एक मज़बूत और स्थिर सरकार बनाने के लिए भाजपा का समर्थन करने की अपील की. “हमारे पास बीजेपी में अनेक लीडर हैं....हरेक नेता राष्ट्र निर्माण में समर्थ है और समर्पित है, चाहे वे यशवन्तजी हों, आडवाणीजी, सुषमाजी या जेटलीजी. आप जयंत को विजयी बनाकर आप मुझे दिल्ली में एक बेहद मज़ूबत सहयोगी दें.” श्री मोदी ने कहा.

Inner2-15042014-JK

Narendra Modi addresses rally in Jharkhand

Dhanbad-150414-in2

Dhanbad-150414-in3

Dhanbad-150414-in6

Dhanbad-150414-in4

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
New farm-sector scheme gives thrust to 100 laggard districts

Media Coverage

New farm-sector scheme gives thrust to 100 laggard districts
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने श्री बीजू पटनायक जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
March 05, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बीजू पटनायक को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ओडिशा की प्रगति को आगे बढ़ाने में उनके उत्‍साह का स्‍मरण किया।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्‍ट में लिखा;

आज उनकी जयंती पर, मैं श्री बीजू पटनायक जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और ओडिशा की प्रगति को आगे बढ़ाने में उनके उत्‍साह को स्‍मरण करता हूं।