मुद्रा योजना के तहत लाभ पाने वालों में से बड़ी संख्या अनुसूचित जाति / जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग समुदायों के युवा और महिलाएं हैं जो अत्यंत उत्साहित करने वाला है: प्रधानमंत्री
मुद्रा योजना की तीसरी वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी का लोगों से आग्रह, सोशल मीडिया पर अपनी सफलता की कहानियों को साझा करें
मुद्रा योजना के 3 वर्ष पूरे, मुझे यह देखकर काफी खुशी हो रही है कि मुद्रा योजना से कितने लोगों के जीवन में समृद्धि आई है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 3 साल पूरा होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मुद्रा योजना से कई लोगों के जीवन में समृद्धि के मार्ग तैयार हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट्स करते हुए कहा, “इस दिन, 3 वर्ष पहले हमारे नागरिकों की आकांक्षाओं और हमारे युवाओं के बीच उद्यमिता भाव को बल देने के लिए मुद्रा योजना शुरू की गई थी। 3 साल बाद मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि मुद्रा योजना से कितने लोगों के जीवन में समृद्धि आई है।”

मुद्रा योजना की तीसरी वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को सोशल मीडिया पर अपनी सफलता की कहानियों को साझा करने का आग्रह करते हुए कहा कि वे 11 अप्रैल को अपने आवास पर ‘योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत’ भी करेंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Kamal Haasan Backs PM Modi's Call To Save Energy Amid US-Iran War: 'India Will Emerge Stronger'

Media Coverage

Kamal Haasan Backs PM Modi's Call To Save Energy Amid US-Iran War: 'India Will Emerge Stronger'
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
अमेरिका के विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की
May 23, 2026
विदेश मंत्री रुबियो ने प्रधानमंत्री को द्विपक्षीय सहयोग में हुई निरंतर प्रगति की जानकारी दी
विदेश मंत्री रुबियो ने विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अमेरिकी दृष्टिकोण साझा किया
प्रधानमंत्री ने शांति प्रयासों के लिए भारत के निरंतर समर्थन की पुष्टि की और संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के आह्वान को दोहराया
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

अमेरिकी विदेश मंत्री महामहिम श्री मार्को रुबियो ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से भेंट की।

विदेश सचिव रुबियो ने प्रधानमंत्री को रक्षा, रणनीतिक प्रौद्योगिकियों, व्यापार और निवेश, ऊर्जा सुरक्षा, कनेक्टिविटी, शिक्षा और जन-जन संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई निरंतर प्रगति के बारे में जानकारी दी।

विदेश मंत्री रूबियो ने पश्चिम एशिया की स्थिति सहित विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक विषयों पर अमेरिकी दृष्टिकोण साझा किया।

प्रधानमंत्री ने शांति प्रयासों के लिए भारत के निरंतर समर्थन की पुष्टि की और संवाद और कूटनीति के माध्यम से संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के आह्वान को दोहराया।

प्रधानमंत्री ने सचिव रूबियो से राष्ट्रपति ट्रम्प को उनकी हार्दिक शुभकामनाएं देने का अनुरोध किया और कहा कि वे उनके बीच निरंतर आदान-प्रदान की प्रतीक्षा कर रहे हैं।